Bihar

Bihar Vidhan Sabha में 13 विधेयक पारित, पेपर लीक और भू-माफिया पर लगेगा CCA

Published

on

पटना। Bihar Vidhan Sabha के मानसून सत्र के दौरान राज्य के विकास, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 13 महत्वपूर्ण विधेयक सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। इन नए विधेयकों के जरिए संगठित अपराध पर नकेल कसने, उच्च शिक्षा का विस्तार करने, सोशल मीडिया पर लगाम लगाने और राजस्व चोरी रोकने के लिए कानून में कड़े प्रावधान किए गए हैं।

Bihar Vidhan Sabha: पेपर लीक गिरोह और भू-माफिया पर सीसीए का शिकंजा

सदन ने ‘बिहार अपराध नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026’ को हरी झंडी दे दी है। इसके लागू होने से अब भू-माफिया, पेपर लीक गिरोह, संगठित अपराध, विस्फोटक से जुड़े अपराध, वन संपदा की तस्करी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सीधे क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

Bihar Vidhan Sabha: सोशल मीडिया पर गाली-गलौच और अभद्र टिप्पणी पर होगी जेल

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि साइबर अपराध और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कानून को कड़ा किया गया है। अब इंटरनेट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गाली-गलौच करने या अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को 6 महीने से 1 साल तक की सजा भुगतनी होगी।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

उच्च शिक्षा को बढ़ावा: नए निजी विश्वविद्यालयों के लिए विधेयक मंजूर

निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार के छात्रों को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि उनका पलायन रुके।

नियमों के मुताबिक, यदि कोई प्रायोजक संस्था भवन और बुनियादी ढांचे का लिखित आश्वासन देती है, तो उसे एक सत्र के लिए अस्थायी संचालन की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, निर्धारित समय सीमा में शर्तें पूरी न करने पर यह अनुमति स्वतः रद्द हो जाएगी।

Bihar Vidhan Sabha: स्टाम्प ड्यूटी चोरी करने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना

‘भारतीय स्टाम्प (बिहार संशोधन) विधेयक’ पास होने के बाद अब संपत्ति की रजिस्ट्री के दौरान वास्तविक मूल्य छिपाकर स्टाम्प शुल्क बचाने वालों की खैर नहीं। मंत्री मदन सहनी ने बताया कि मूल्य छिपाने पर बकाया राशि के बराबर जुर्माना लगाया जाएगा। रजिस्ट्री अधिकारियों को बाजार मूल्य की जांच का अधिकार दिया गया है और काम में लापरवाही बरतने वाले निबंधन अधिकारियों पर भी कार्रवाई के प्रावधान शामिल हैं।

Bihar Vidhan Sabha: सत्र के दौरान पारित हुए ये अन्य प्रमुख विधेयक

विधानसभा में इसके अलावा कई अन्य अहम बिल पारित किए गए:

  • शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विद्यालय विधेयक

  • बिहार अभियंत्रण (संशोधन) विश्वविद्यालय विधेयक

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कृत्रिम बुद्धिमता एवं कंप्यूटर विज्ञान विद्यालय विधेयक

  • बिहार कारा सुधारात्मक सेवा विधेयक

  • बिहार दुकान एवं प्रतिष्ठान निरसन विधेयक

  • निबंधन (बिहार संशोधन) विधेयक

  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक

  • बिहार राज्य पंचायत (संशोधन) विधेयक

  • बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय विधेयक

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version