Bihar

LNMU में पीएटी-2024 की बहाली को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, 21 जुलाई को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना

Published

on

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी)-2024 की रद्द प्रक्रिया को पुनः बहाल करने की मांग तेज हो गई है। पीएटी-2024 अभ्यर्थी संघ ने पहले से जारी परिणाम के आधार पर पीएचडी में दाखिला प्रक्रिया तुरंत शुरू कराने के लिए 21 जुलाई को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने कुलाधिपति (राजभवन) को आधिकारिक पत्र भेजकर पूर्व सूचना भी दे दी है।

LNMU News: यूजीसी रेगुलेशन के तहत हुई थी परीक्षा, रद्द होने से भविष्य अधर में

अभ्यर्थी संघ का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएटी-2024 की संपूर्ण प्रक्रिया—प्रवेश परीक्षा, परिणाम जारी करना और आगे का नामांकन शेड्यूल—यूजीसी रेगुलेशन-2016 के तय मानकों के अनुसार ही पूरा किया था। इसके बावजूद राजभवन के एक आदेश का हवाला देकर इस परीक्षा को अचानक निरस्त कर दिया गया। संघ का आरोप है कि इस निर्णय से शोध करने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों का करियर और भविष्य अनिश्चितता में लटक गया है।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

LNMU News: पुराने रिजल्ट के आधार पर नामांकन शुरू करने की मांग

अभ्यर्थियों की स्पष्ट मांग है कि रद्द किए गए पीएटी-2024 को अविलंब बहाल किया जाए और पूर्व में घोषित नतीजों के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाए। उनका कहना है कि प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी की वजह से शोधार्थियों का शैक्षणिक सत्र काफी पिछड़ रहा है, जिससे उनके शैक्षणिक करियर पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन का आह्वान

अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि 21 जुलाई को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आयोजित होने वाला विरोध-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक दायरे में होगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य केवल छात्रों के भविष्य व अधिकारों की रक्षा करना और अटकी हुई पीएचडी नामांकन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पटरी पर लाना है।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version