Latest News

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, नितिन नवीन भी आ रहे पटना, देखें पल-पल की अपडेट

Published

on

Bihar News Today Live Updates: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना स्थित PMCH से रविवार (8 फरवरी) की देर रात को बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया है. पटना पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद को बेऊर जेल ले जाया गया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सांसद पप्पू यादव एक स्ट्रेचर पर लेटे दिखाई दे रहे हैं और पुलिस अधिकारी उन्हें ले जाते हुए दिख रहे हैं. बता दें कि पप्पू यादव को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया गया था. उनकी जमानत याचिका पर आज (सोमवार, 9 फरवरी) को कोर्ट में सुनवाई भी होनी है. दूसरी ओर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

 

भी आज दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना आ रहे हैं. बीजेपी की ओर से उनके स्वागत के भव्य इंतजाम किए गए हैं. उधर दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्याकांड मामले अभी भी तनाव देखने को मिल रहा है. इस मामले में अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से बात की है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version