Bihar

Bihar News: ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत, कमरे से मिलीं दवाइयां, 4 दोस्त हिरासत में

Published

on

Bihar News: पटना के प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद से ही नेपाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिस कमरे में प्रिंस ठहरे थे, वहां से पुलिस को कई तरह की दवाइयां बरामद हुई हैं।

4 भारतीय दोस्त हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ: Bihar News

नेपाल पुलिस ने प्रिंस यादव के साथ होटल में ठहरे उनके चार भारतीय दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। ये सभी बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान इस प्रकार है:

  • अंकित कुमार यादव (25 वर्ष)

  • रोशन यादव (27 वर्ष)

  • लाटू यादव (21 वर्ष)

  • जयराम यादव (30 वर्ष)

पुलिस इन सभी का आपराधिक इतिहास खंगालने के लिए भारतीय पुलिस से भी संपर्क साध रही है। वहीं, एक नेपाली नागरिक को भी पूछताछ के लिए रोका गया था, जिसे बाद में रिहा कर दिया गया।

होटल के कमरे से मिलीं दवाइयां, दोस्तों ने बताया बीमार: Bihar News

विराटनगर के होटल में जिस कमरे से प्रिंस का शव मिला, वहां से पुलिस को कई दवाइयां मिली हैं। जांच एजेंसियां अब इन दवाओं के साल्ट और उनकी उपयोगिता की जांच कर रही हैं। दोस्तों का बयान: पूछताछ के दौरान प्रिंस के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि प्रिंस पिछले कुछ समय से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थे और नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं मौत की वजह कोई पुरानी बीमारी तो नहीं थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उठेगा मौत के राज से पर्दा: Bihar News

मोरंग पुलिस के प्रवक्ता और डीएसपी मर्केंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल बिठा रही है। डीएसपी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हिरासत में लिए गए दोस्तों पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

खान सर कोचिंग विवाद से जुड़ा है मामला?

इस मामले का एक और बड़ा पहलू यह है कि प्रिंस यादव पटना के बहुचर्चित ‘खान सर बनाम रौशन सर’ कोचिंग विवाद में आरोपी थे। 2 जून को खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पटना पुलिस ने प्रिंस के भाई रौशन आनंद को गिरफ्तार किया था, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्तारी के डर से ही प्रिंस यादव अपने दोस्तों के साथ नेपाल के विराटनगर चले गए थे, जहाँ 13 जून की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े: Supaul News: पिकअप की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, DMCH रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version