Bihar

Bihar News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मिला ‘5 देशरत्न मार्ग’, जानें किसे क्या हुआ आवंटित

Published

on

Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों सरकारी आवासों को लेकर जारी खींचतान और विवाद के बीच नीतीश कुमार के बेटे व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को वीवीआईपी बंगला ‘5 देशरत्न मार्ग’ आवंटित कर दिया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में उपमुख्यमंत्री के लिए चिह्नित यह वही हाई-प्रोफाइल आवास है, जिसमें मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम रहते हुए निवास कर रहे थे। सोमवार को भवन निर्माण विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

ऐन वक्त पर बदला फैसला, निशांत कुमार को मिला वीवीआईपी बंगला: Bihar News

सरकारी गलियारों में चर्चा थी कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को पहले ‘2 देशरत्न मार्ग’ का बंगला आवंटित किया जा रहा था। लेकिन, भवन निर्माण विभाग ने अचानक अपने फैसले में बदलाव करते हुए उन्हें ‘5 देशरत्न मार्ग’ का आलीशान बंगला सौंप दिया। क्यों खाली हुआ 5 देशरत्न मार्ग?

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह ‘1 अणे मार्ग’ और इस आवास, दोनों जगह से कार्य संभाल रहे थे। पूर्व में ‘1 अणे मार्ग’ के विस्तारीकरण के तहत दोनों आवासों को आपस में मिलाने की भी चर्चा थी, लेकिन राजनीतिक गरमाहट को देखते हुए इस प्रस्ताव को वापस ले लिया गया। इसके अलावा यह बंगला डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी या बिजेंद्र यादव को भी दिए जाने की सुगबुगाहट थी, परंतु दोनों ने अपने पुराने आवासों में ही रहने को प्राथमिकता दी।

सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव को मिला ‘2 देशरत्न मार्ग’: Bihar News

निशांत कुमार के आवंटन में बदलाव के बाद, ‘2 देशरत्न मार्ग’ स्थित सरकारी बंगला अब सूबे के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव को आवंटित कर दिया गया है। आपको बता दें कि यह बंगला पूर्व में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के लिए आवंटित किया गया था।

बिहार में चरम पर ‘बंगला विवाद’: आमने-सामने सरकार और विपक्ष: Bihar News

मंत्रियों को नए बंगले मिलने के साथ ही बिहार में आवास को लेकर सियासी घमासान और तेज हो गया है। इस विवाद के केंद्र में ’10 सर्कुलर रोड’ स्थित बंगला है, जहां विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी काफी समय से रह रही हैं।

  • राबड़ी देवी को मिला नोटिस: भवन निर्माण विभाग द्वारा राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने का नोटिस थमाया गया है, जिसकी अंतिम समय-सीमा 15 जून निर्धारित थी। यह आवास अब पशुपालन एवं मत्स्य विकास मंत्री नंदकिशोर राम के नाम आवंटित किया गया है।

  • राजद का तीखा विरोध: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इसे पूरी तरह से ‘बदले की भावना से की गई कार्रवाई’ करार दिया है।

  • लौटाई गई सुरक्षा: इस कार्रवाई के विरोध में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी-अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। फिलहाल, आक्रोशित राजद कार्यकर्ता अपने नेताओं के आवास के मुख्य द्वार पर स्वयं पहरा दे रहे हैं।

ये भी पढ़े: Madhepura News: मधेपुरा में ऑनर किलिंग का प्रयास, प्रेम विवाह से नाराज माता-पिता ने बेटी की गर्दन पर पैर रखकर जान लेने की कोशिश की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version