Bihar
Bihar News: कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP, गृह विभाग ने 10 अफसरों का किया तबादला
Bihar News: बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 10 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी की है। राज्यपाल के आदेश से सरकार के अपर सचिव दीपक कुमार द्वारा 4 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, 2018, 2023 और 2024 बैच के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें पटना के नए ग्रामीण एसपी सहित कई महत्वपूर्ण अनुमंडलों में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नियुक्त किए गए हैं।
कोमल मीणा को ग्रामीण पटना की कमान, पूर्ण कुमार झा निगरानी ब्यूरो भेजे गए: Bihar News
-
कोमल मीणा: 2023 बैच की पुलिस अधिकारी कोमल मीणा को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के पद पर तैनात किया गया है। इससे पूर्व वे पटना में एसडीपीओ-2 (विधि-व्यवस्था) के रूप में कार्यरत थीं।
-
पूर्ण कुमार झा: 2018 बैच के अधिकारी पूर्ण कुमार झा, जो पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) बनाया गया है।
पटना, जहानाबाद और जमुई सहित कई अनुमंडलों में नए SDPO तैनात: Bihar News
-
सुषमा सागर: 2023 बैच की सहायक पुलिस अधीक्षक सुषमा सागर को पदोन्नत करते हुए पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है।
-
अनिकेत कुमार द्विवेदी (2024 बैच): समस्तीपुर के एएसपी पद से स्थानांतरित कर एसडीपीओ-1, जहानाबाद बनाया गया।
-
दीप्ति मोनाली (2024 बैच): गया की सहायक पुलिस अधीक्षक से एसडीपीओ, जमुई के पद पर पदस्थापित।
-
हेमंत सिंह (2024 बैच): पूर्वी चंपारण से तबादला कर एसडीपीओ-1 (नगर), भागलपुर की जिम्मेदारी दी गई।
-
कार्तिकेयन ए (2024 बैच): पश्चिमी चंपारण से हटाकर एसडीपीओ-2 (नगर), मुजफ्फरपुर बनाया गया।
-
केतन अशोक इंगोले (2024 बैच): दरभंगा के एएसपी से एसडीपीओ, रजौली (नवादा) बनाए गए।
-
प्रसन्न कुमार एमडी (2024 बैच): मुजफ्फरपुर से स्थानांतरित कर एसडीपीओ, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) बनाया गया।
-
सईम रजा (2024 बैच): भागलपुर के एएसपी से एसडीपीओ, नवगछिया की कमान सौंपी गई।
मुख्यालय में योगदान के निर्देश गृह विभाग के अनुसार, जिन अधिकारियों को तत्काल नई जगह योगदान देने का स्पष्ट निर्देश नहीं है, वे अगले आदेश तक बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में अपना योगदान दर्ज कराएंगे।