Bihar
दरभंगा: CM Samrat Chaudhary ने दो दर्जन से अधिक सरकारी स्टॉलों का लिया जायजा, गोदभराई की निभाई रस्म
दरभंगा: CM Samrat Choudhary : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से CM Samrat Chaudhary ने रविवार को दरभंगा का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने शहर के ऐतिहासिक नागेंद्र झा स्टेडियम परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और दो दर्जन से अधिक स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण CM Samrat Choudhary Darbhanga Visit Stalls Inspection कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली, बल्कि कई पात्र लाभुकों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र, प्रतीकात्मक चेक और स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया।
CM Samrat Chaudhary : गोदभराई की रस्म निभाकर दिया पोषण और महिला सशक्तिकरण का संदेश
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री सबसे पहले समाज कल्याण विभाग के समेकित बाल विकास सेवाएं (आइसीडीएस) स्टॉल पर पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई और उन्हें ‘पोषण मटका’ भेंट किया। इस पहल के माध्यम से उन्होंने गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने का सशक्त सामाजिक संदेश दिया।
इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने एक नन्हे शिशु को पोलियो की खुराक (दो बूंद जिंदगी की) पिलाई। साथ ही, लाभुक प्रीति कुमारी सहित अन्य पात्र व्यक्तियों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करने वाला ‘आयुष्मान भारत कार्ड’ सौंपा।
CM Samrat Chaudhary News: स्कूली बच्चों के स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक और रोबोटिक मॉडल की सराहना
शिक्षा विभाग के स्टॉल पर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित वैज्ञानिक नवाचारों ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बच्चों द्वारा निर्मित ‘स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक’ और आधुनिक ‘रोबोटिक मॉडल’ का बारीकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने नन्हे वैज्ञानिकों की रचनात्मकता और तकनीकी कौशल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
वहीं, गन्ना उद्योग विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसान बैद्यनाथ सिंह को कृषि यंत्र एवं विकास योजना के तहत तीन लाख 50 हजार रुपये की अनुदान स्वीकृति का चेक प्रदान किया।
अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए 1.50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का चेक
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण जिले के 1,000 मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए कुल एक करोड़ 50 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।
इसके अतिरिक्त, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाभुक मंजुला देवी को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
ऐतिहासिक अहल्यास्थान के पुनर्विकास मॉडल का किया अवलोकन
धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में भी मुख्यमंत्री ने विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने दरभंगा के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल ‘अहल्यास्थान’ के प्रांगण के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास से संबंधित प्रस्तावित त्रि-आयामी (3D) मॉडल और मानचित्र का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद वरीय अधिकारियों को इस परियोजना को गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के आला अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: Nitish Setu: 20 मिनट में पटना से वैशाली का सफर, 4988 करोड़ से बने इस पुल की जानें 7 बड़ी खूबियां
यह भी पढ़े: हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन समारोह में की शिरकत