Bihar

Crime: मुरलीगंज में 927 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बिना नंबर की थार और मोबाइल जब्त

Published

on

मधेपुरा। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मुरलीगंज थाना पुलिस (Crime News) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस, डीआईयू और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 927 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

मौके से एक बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

Crime News: गुप्त सूचना पर गठित हुई संयुक्त टीम

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रवेंद्र भारती ने प्रेस वार्ता में बताया कि 23 जुलाई को मुरलीगंज थानाध्यक्ष को एक बिना नंबर की कार से नशे की बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया, जिसने संदिग्ध थार गाड़ी को रोककर तलाशी ली।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Crime News: मधेपुरा और सहरसा के रहने वाले हैं तस्कर

थार गाड़ी से भारी मात्रा में स्मैक मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जयपतपट्टी (मधेपुरा) निवासी राजकिशोर प्रसाद यादव और सहरसा निवासी अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुरलीगंज थाने में NDPS अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 444/26) दर्ज कर ली है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि स्मैक की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे डिलीवर किया जाना था। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ मधेपुरा पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version