Connect with us

Darbhanga

 Darbhanga news:  दरभंगा में बड़ी वारदात नाकाम, हथियार के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Darbhanga News

Darbhanga news: बिहार के दरभंगा जिले की केवटी थाना पुलिस को सोमवार की देर रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कदमटोली गांव में छापेमारी कर एक देसी पिस्टल और अपाचे बाइक के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

  • आम के बगीचे में रची जा रही थी साजिश: एसडीपीओ सदर-2 एसके सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। थानाध्यक्ष सदन राम के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने तालाब किनारे पिस्टल फेंक दी थी, जिसे बरामद कर लिया गया है।

  • पुराना आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकास कुमार यादव (कयामचक) और सुनील कुमार यादव (मझिगामा) के रूप में हुई है। विकास पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और सुनील शादी समारोह में पिस्टल लहराने का आरोपी है। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है।

  • दरभंगा की अन्य आपराधिक घटनाएं: सिंहवाड़ा-सिमरी मार्ग पर एक ज्वेलर्स व्यवसायी से लाखों के आभूषण की लूट का मामला सामने आया है। वहीं, एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बाहर निकाला।

बिहार राजभवन का बड़ा फैसला, अब नहीं होगी PAT परीक्षा: Darbhanga News

बिहार के विश्वविद्यालयों में पीएचडी (PhD) में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजभवन ने फैसला लिया है कि अब विश्वविद्यालयों में PAT (Ph.D. Admission Test) परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अब छात्रों को सीधे UGC NET स्कोर के आधार पर पीएचडी में एडमिशन मिलेगा।

तृणमूल कांग्रेस में बगावत और दिल्ली में हादसा: Darbhanga News

  • टीएमसी में संकट: तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय बड़े संकट के कगार पर है। पार्टी में बगावत के सुर तेज हो गए हैं और करीब 50 विधायक आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

  • बर्नपुर में बुलडोजर कार्रवाई: पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में प्रशासन का बुलडोजर चला है, जहां 63 वर्ष पुराने ऐतिहासिक ख्याली क्लब को ध्वस्त कर दिया गया।

  • दिल्ली में इमारत गिरी: दक्षिणी दिल्ली में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दरभंगा में ‘खेत बचाओ अभियान’ और खरसावां में जल संकट: Darbhanga News

  • सफलता की कहानी: नौकरी की उम्मीद टूटने के बाद एक युवक ने खेती और बागवानी को अपनाया। आज वह न सिर्फ खुद सफल है, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे रहा है।

  • खेत बचाओ अभियान: दरभंगा में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक और सुरक्षित खेती के लिए कई अहम टिप्स दिए। वहीं जाले सहयोग शिविर में आए 90 आवेदनों का 30 दिनों में समाधान करने का भरोसा विधायक जीवेश ने दिया है।

  • जल संकट का निरीक्षण: खरसावां के रायजामा गांव में प्राकृतिक जल स्रोतों से ग्रामीणों की प्यास बुझ रही है। स्थिति का जायजा लेने स्थानीय विधायक दशरथ गागराई मौके पर पहुंचे।

झारखंड में मौसम का मिजाज और नई ट्रेन की सौगात

  • झारखंड का मौसम: राज्य में अगले तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कहीं भीषण गर्मी तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं।

  • रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रक्सौल और तिरुपति के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा और समस्तीपुर होकर चलेगी।

ये भी पढ़े: Supaul EPF Scam: किसान सलाहकार संघ का फूटा गुस्सा

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar

Darbhanga: बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी के खिलाफ बेनीपुर में अभियान

Published

on

Darbhanga: बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी के खिलाफ बेनीपुर में अभियान

Darbhanga। प्रखंड बेनीपुर, बहेड़ा थाना और ‘सेंटर डायरेक्ट’ की कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक विशेष जागरूकता सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बहेड़ा थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दारोगा दीपक कुमार ने की। इस मौके पर दारोगा आभा कुमारी, फिरदौस तब्बसुम सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Darbhanga News: सामाजिक बुराइयों पर रोक के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

कार्यक्रम के दौरान सेंटर डायरेक्ट के प्रखंड समन्वयक त्रिपुरारि कुमार और सत्य प्रकाश ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज, प्रशासन और आम नागरिक एकजुट होकर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ऐसे मामलों की जानकारी मिलते ही तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Darbhanga News: प्लस टू विद्यालय बहेड़ा में छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी

थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बाद पुलिस और आयोजकों की टीम प्लस टू उच्च विद्यालय, बहेड़ा पहुंची। वहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बाल विवाह और बाल श्रम के गंभीर सामाजिक व कानूनी दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के अंत में पुलिस पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को बाल कुरीतियों के खिलाफ सजग रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के सुरक्षित, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

Continue Reading

Bihar

Darbhanga: बलभद्रपुर स्कूल में महात्मा गांधी पर भाषण प्रतियोगिता, संगीता कुमारी बनीं विजेता

Published

on

Darbhanga: बलभद्रपुर स्कूल में महात्मा गांधी पर भाषण प्रतियोगिता, संगीता कुमारी बनीं विजेता

Darbhanga। लहेरियासराय स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बलभद्रपुर में डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के सौजन्य से “राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 52 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और बापू के विचारों व सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त किए।

Darbhanga News: सत्य और अहिंसा ही राष्ट्र निर्माण का आधार: प्रधानाध्यापक

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते पर चलकर स्वतंत्रता संग्राम को एक देशव्यापी जनआंदोलन में बदल दिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांधीजी द्वारा दिखाए गए सामाजिक व आर्थिक सुधारों के रास्ते पर चलकर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Darbhanga News: संगीता को पहला, हंसराज को दूसरा और अंजली को तीसरा स्थान

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें:

  • प्रथम स्थान: संगीता कुमारी

  • द्वितीय स्थान: हंसराज कुमार

  • तृतीय स्थान: अंजली कुमारी

इसके अलावा, चौथे से 15वें स्थान तक जगह बनाने वाले मेधावी छात्रों—युक्तम कुमार, भव्या सिंह, श्वेता कुमारी, सिम्मी कुमारी, ज्योति कुमार, आशा कुमारी, ईशा कुमारी, गोविंद कुमार, प्रशांत झा, देविका कुमारी और प्रशांत कुमार को भी सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षिकाओं ने किया निर्णायक की भूमिका का निर्वहन

प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन शिक्षिका रीता कुमारी और कुमारी नीलम द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के अनिल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका वंदना कुमारी, उमा माधवी समेत स्कूल के तमाम शिक्षक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

Continue Reading

Bihar

Darbhanga: बिरौल में मंदिर चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी के सामान के साथ 2 खरीदार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रिमांड पर

Published

on

Darbhanga: बिरौल में मंदिर चोर गिरोह का भंडाफोड़

बिरौल (Darbhanga)। बिरौल थाना पुलिस ने मंदिरों को निशाना बनाने वाले एक अंतरजिला चोर गिरोह का सफल पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के बर्तन और अन्य सामान खरीदने के आरोप में दो स्वर्ण व बर्तन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 19 हजार रुपये मूल्य के मंदिर से चुराए गए पीतल व तांबे के बर्तन और पूजा सामग्री बरामद की गई है।

Darbhanga : मजरगाही शिव मंदिर चोरी कांड से उठा पर्दा

बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीते 7 जुलाई को मजरगाही स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। इसी दौरान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाने से जानकारी मिली कि पुलिस ने सिंघिया निवासी छोटू और गुड्डू कुमार को किसी अन्य मंदिर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान दोनों शातिर चोरों ने बिरौल के मजरगाही शिव मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खानपुर पहुंचकर मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ा।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Darbhanga : चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कारोबारी दबोचे गए

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपियों ने खुलासा किया कि मंदिर से चुराए गए पीतल की बाल्टी, गमला, टोपिया का ढक्कन, घंटी, लोटा व बर्तन सिंघियाघाट के राजा साह को 19 हजार रुपये में बेचे गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजा साह के ठिकाने पर छापेमारी कर सारा सामान बरामद कर लिया।

इसके अलावा, मंदिर से चुराया गया घंटा और दीवार घड़ी रोसड़ा के अनिल कुमार साह को बेचा गया था। पुलिस ने अनिल साह के घर से भी चोरी का सामान बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

Darbhanga : मुख्य आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि चोरी का सामान खरीदने वाले दोनों अभियुक्तों—राजा साह और अनिल कुमार साह को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं जेल में बंद मुख्य आरोपियों, छोटू और गुड्डू कुमार को खानपुर थाने से रिमांड पर बिरौल लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मामले का एक अन्य आरोपी मुस्तफापुर निवासी अनु फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह ने क्षेत्र के किन-किन अन्य मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

 

Continue Reading
Advertisement

Trending

© Copyright 2026, All Rights Reserved | Koshi Samachar