Bihar

Darbhanga News: दरभंगा में चौरचन पूजा के दौरान बड़ा हादसा, नवविवाहिता को विषैले सांप ने काटा, डीएमसीएच में भर्ती

Published

on

Darbhanga News: दरभंगा जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरजा गांव में चौरचन पूजा की खुशियां अचानक चीख-पुकार में बदल गईं। सोमवार की शाम धार्मिक अनुष्ठान के दौरान 19 वर्षीय नवविवाहिता रागिनी देवी को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। आनन-फानन में परिजन गंभीर हालत में उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) लेकर पहुंचे, जहां वह चिकित्सकों की सघन निगरानी में है।

पूजा के बीच अचानक हुआ हादसा: Darbhanga News

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, जोरजा निवासी राजकरण की पत्नी रागिनी देवी की शादी महज छह माह पूर्व ही हुई थी। सोमवार शाम वह पारंपरिक विधि-विधान से चौरचन पूजा कर रही थीं। अनुष्ठान के क्रम में जब वह जलता हुआ दीप रखने के लिए घर में बनी अनाज की कोठी के पास गईं, तभी वहां रखे एक प्लास्टिक पाइप में पहले से छिपे विषैले सांप ने उनके हाथ पर डंस लिया।

परिजनों में मची अफरातफरी, डीएमसीएच रेफर: Darbhanga News

सर्पदंश के कुछ ही मिनटों बाद विष के प्रभाव से रागिनी की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगीं। घर में कोहराम मचते ही परिजन बिना समय गंवाए स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपाय करते हुए उन्हें डीएमसीएच ले गए।

क्रिटिकल केयर यूनिट में सघन इलाज जारी: Darbhanga News

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत मेडिसिन क्रिटिकल केयर यूनिट (एमसीसीयू) में शिफ्ट कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज को एंटी-स्नेक वेनम दिया गया है और लगातार वाइटल्स पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े: Saharsa News: सहरसा मंडी में मक्के के भाव में नरमी, चावल में उछाल, ₹1,900 बिका मक्का; देखें दाल, सरसों और प्याज के ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version