Bihar
Madhepura: फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, मधेपुरा से महिला गिरफ्तार
Madhepura। इंटरनेट मीडिया पर एक छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
बेगूसराय जिले की बखरी थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासनी गांव में छापेमारी कर एक नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मामले का मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
Madhepura News: ठुकराने पर बदनाम करने की रची साजिश
उदाकिशुनगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान अर्चना देवी के रूप में हुई है, जबकि उसका पति और मुख्य आरोपी दिलीप मेहता फिलहाल फरार है।
दर्ज मामले के अनुसार, मुख्य आरोपी दिलीप मेहता का पीड़िता के घर आना-जाना था। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ कई बार अशोभनीय हरकत करने का प्रयास किया। जब छात्रा ने उसका विरोध किया और उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने बदला लेने की नीयत से छात्रा के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स बना लिए। इसके बाद उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Madhepura News: विरोध करने पर परिजनों को दी धमकी
इस घिनौनी हरकत की जानकारी जब छात्रा के परिजनों को हुई, तो उन्होंने दिलीप के भाई अमित कुमार और पत्नी अर्चना देवी से संपर्क कर इसकी शिकायत की। लेकिन न्याय मिलने के बजाय, दोनों ने परिजनों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
जून में दर्ज हुआ था केस, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर बेगूसराय के बखरी थाने में 6 जून 2026 को पीड़िता के परिवार की शिकायत पर कांड संख्या 203/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें दिलीप मेहता, उसके भाई अमित कुमार और पत्नी अर्चना देवी को नामजद किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार