Bihar

Madhepura News: मधेपुरा में समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली भव्य कलश यात्रा, संत रविदास जयंती पर दिया सामाजिक एकता का संदेश

Published

on

Madhepura News: संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर जिले में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य एवं आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच समानता, पारस्परिक सम्मान, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना रहा।

समाहरणालय से डीएम और एसपी ने दिखाई हरी झंडी: Madhepura News

कलश यात्रा को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन (IAS) और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाहरणालय से प्रारंभ होकर यह यात्रा कर्पूरी चौक, बजरंगबली चौक और भीरखी होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। इसके बाद महादेव मंदिर, टुनियाही स्थित मुसहरी टोला (वार्ड संख्या-02) से होते हुए पंचायत खोपैती-टुनियाही तक निकाली गई। पूरे मार्ग में अधिकारियों, विकास मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और भेदभाव मिटाने का संदेश दिया।

20 अगस्त को सभी SC/ST टोलों में निकलेगी कलश यात्रा: Madhepura News

जिलाधिकारी ने अभियान को व्यापक रूप देने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देश जारी किए हैं कि 20 अगस्त 2026 को जिले के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य टोलों में कलश यात्रा का आयोजन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने इसे केवल औपचारिक न रखकर व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया।

जीविका दीदियों और अधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका: Madhepura News

अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए जीविका दीदियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधक और सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को प्रखंड स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, विकास मित्र और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: Saharsa News: सहरसा सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब, डॉक्टरों की कमी पर मांगी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version