Bihar
‘स्टंट नहीं, जिंदगी चुनें’: Madhepura Police ने युवाओं से की खतरनाक रील और स्टंट से दूर रहने की अपील
मधेपुरा। Madhepura Police: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और वीडियो के जरिए लोकप्रिय होने की होड़ में युवा लगातार अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस खतरनाक प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवाओं को सचेत करने के लिए मधेपुरा पुलिस ने एक बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया है।
Trend बदलते हैं ,ज़िंदगी नहीं !
.
.#BiharPolice #SafetyFirst #bihar #awareness pic.twitter.com/yYpVBPEHu9— Bihar Police (@bihar_police) July 3, 2026
पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक विशेष पोस्टर जारी कर युवाओं से जोखिम भरे स्टंट और रील बनाने से पूरी तरह दूर रहने की मार्मिक अपील की है।
ट्रेड बदलते हैं, जिंदगी नहीं: Madhepura Police
मधेपुरा पुलिस द्वारा जारी किए गए इस जागरूकता संदेश में युवाओं को जिम्मेदारी और सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया है। पुलिस ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि कैसे कुछ लाइक्स और व्यूज के चक्कर में युवा अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं।
पुलिस ने अपने संदेश में युवाओं को दो-टूक शब्दों में समझाया है:
“सोशल मीडिया पर ट्रेंड बदलते रहते हैं, लेकिन इंसान की जिंदगी नहीं बदलती। थोड़ी-सी लापरवाही भी किसी गंभीर और जानलेवा हादसे का सबब बन सकती है।”
Madhepura Police: इन जोखिम भरे स्थानों पर वीडियो बनाने पर रोक की अपील
अक्सर देखा जाता है कि युवा अधिक से अधिक व्यूज पाने के लिए खतरनाक जगहों का चुनाव करते हैं। मधेपुरा पुलिस ने विशेष रूप से निम्नलिखित स्थानों पर स्टंट करने या वीडियो बनाने से बचने की हिदायत दी है:
-
ऊंची इमारतें और बहुमंजिला भवन
-
मोबाइल टावर और बिजली के खंभे
-
रेलवे ट्रैक, पुल और अन्य जोखिम भरी ऊंचाइयां
Madhepura Police: ‘रोमांच नहीं, जान है जरूरी’ का दिया नारा
पुलिस प्रशासन द्वारा जारी किए गए पोस्टर में स्पष्ट रूप से संदेश दिया गया है कि “रोमांच नहीं, जान है जरूरी.” पुलिस का कहना है कि ऊंचाई पर चढ़कर किया जाने वाला कोई भी कारनामा केवल रोमांच नहीं है, बल्कि यह खुद की जान को खतरे में डालने के साथ-साथ समाज और दूसरों के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
दूसरों को भी सजग बनाने की मुहिम
मधेपुरा पुलिस का मानना है कि केवल कानूनी कार्रवाई से इस प्रवृत्ति को नहीं रोका जा सकता, इसके लिए सामाजिक जागरूकता बेहद आवश्यक है। पुलिस ने आम जनता और अभिभावकों से भी अपील की है कि वे खुद तो ऐसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें ही, साथ ही अपने दोस्तों, बच्चों और परिचितों को भी इसके गंभीर परिणामों के प्रति सचेत करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनहित में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।