Bihar
दरभंगा: विधायक Maithili Thakur के आवास जाने वाली सड़क से हटेगा डिवाइडर, DCLR के निर्देश पर कार्रवाई शुरू
दरभंगा: अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रख्यात लोकगायिका Maithili Thakur के आवास जाने वाली सड़क से हटेगा डिवाइडर के पैतृक व निर्माणाधीन आवास से जुड़े भूमि व रास्ता विवाद के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड अंतर्गत पोखरभिंडा गांव में विधायक के निर्माणाधीन आवास तक जाने वाली सड़क के किनारे निर्मित डिवाइडर को हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। क्षेत्र में चर्चा का विषय बने इस Maithili Thakur Residence Road Divider Removal अभियान को अनुमंडल भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) सदर वन अजय कुमार के कड़े निर्देश पर अमल में लाया जा रहा है। स्थानीय रैयतों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन व कृषि कार्यों में हो रही भारी असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने यह त्वरित कदम उठाया है।
Maithili Thakur News: दोनों तरफ से पूरी तरह तोड़ा जाएगा डिवाइडर
मामले की जानकारी देते हुए डीसीएलआर सदर वन अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि पोखरभिंडा स्थित निर्माणाधीन आवास तक जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर डिवाइडर निर्माण किए जाने से स्थानीय रैयतों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त था।
ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर डिवाइडर के कारण उत्पन्न हो रही व्यावहारिक समस्याओं, खेतों तक कृषि उपकरण ले जाने में आ रही बाधा और दैनिक आवागमन की कठिनाइयों से अवगत कराया था। जनशिकायतों की गंभीरता और स्थल की वस्तुस्थिति की समीक्षा करने के बाद डीसीएलआर ने सड़क के दोनों ओर बने डिवाइडर को पूरी तरह ध्वस्त कर हटाने का आदेश जारी किया, जिसके अनुपालन में इसे तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Maithili Thakur News: रैयतों, किसानों और आम ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से पोखरभिंडा के स्थानीय निवासियों और किसानों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय ग्रामीण गगन मिश्र, संतोष कुमार सिंह और कृपानंद मिश्र ने बताया कि सड़क के किनारों पर डिवाइडर बन जाने से दोनों ओर स्थित निजी रैयती भूमि और खेतों तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया था।
किसानों को अपने खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य कृषि संसाधन ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब डिवाइडर हटने से न केवल कृषि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकेंगे, बल्कि आम लोगों का दैनिक आवागमन भी पूरी तरह सुगम हो जाएगा। ग्रामीणों ने इस कदम को अपनी जायज मांगों पर प्रशासन की सकारात्मक और न्यायोचित पहल बताया है।
भूमि और रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों ने की थी शिकायत
उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा गांव में विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर के विरुद्ध सार्वजनिक कृषि मार्ग और भूमि अतिक्रमण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अंचल प्रशासन को आवेदन दिए जाने के बाद से यह मामला सुर्खियों में बना हुआ था।
अंचल प्रशासन द्वारा स्थल निरीक्षण और परामर्श की प्रक्रिया के बीच अब वरीय पदाधिकारियों के हस्तक्षेप से सड़क के दोनों ओर बने डिवाइडर को हटाए जाने से ग्रामीणों के बीच व्याप्त तनाव कम होने की उम्मीद जगी है।
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड चैंबर के पदाधिकारी
यह भी पढ़े: Saharsa: चैनपुर का ऐतिहासिक मां काली मंदिर, जहां पूरी होती है हर मनोकामना