Bihar

सुपौल में नाले किनारे मिला नवजात का शव

Published

on

सुपौल में नाले किनारे मिला नवजात का शव, हाथ में इंट्राकैथ देख उठे सवाल

सुपौल/राघोपुर: सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नाले किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राघोपुर डाक-बंगला के समीप स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे लाल चादर में लिपटा शव देखा, जिसके बाद आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवजात को अस्पताल में उपयोग होने वाले प्लास्टिक सर्जिकल बेड के साथ फेंका गया था।

हाथ में लगा था मेडिकल इंट्राकैथ

ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो शिशु के हाथ में मेडिकल इंट्राकैथ लगा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का जन्म किसी अस्पताल या चिकित्सकीय देखरेख में हुआ होगा।

मृत शिशु लड़का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसकी नाक से खून भी बह रहा था।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मानवता के नाते स्थानीय लोगों ने नवजात के शव को सम्मानपूर्वक मिट्टी में दफना दिया।

पुलिस जांच की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और जल्द से जल्द जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version