Bihar
Darbhanga Airport से छह माह में चार लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, 90% सीटें रहीं फुल
दरभंगा। Darbhanga Airport लगातार मिथिला क्षेत्र के लोगों के लिए हवाई यात्रा का सबसे पसंदीदा केंद्र बनकर उभर रहा है। बीते छह महीनों के भीतर चार लाख से अधिक यात्रियों ने दरभंगा से देश के प्रमुख महानगरों के लिए सफर तय किया।
इस अवधि में कुल 2,506 उड़ानों (विमानों) का संचालन हुआ और अधिकांश उड़ानों में औसतन 90 प्रतिशत सीटें बुक रहीं, जो इस एयरपोर्ट की बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों की भारी मांग को दर्शाता है।
Darbhanga Airport: मई रहा सबसे व्यस्त महीना, फरवरी में सबसे कम उड़ानें
-
मई का रिकॉर्ड: छह महीनों के आंकड़ों में मई का महीना सबसे व्यस्त रहा, जिसमें 468 फ्लाइट्स का संचालन हुआ और 78,000 से अधिक लोगों ने यात्रा की। गर्मी की छुट्टियों, शादियों के सीजन और व्यावसायिक आवाजाही के कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई।
-
फरवरी के आंकड़े: फरवरी में सबसे कम 358 उड़ानों की आवाजाही हुई, लेकिन इसके बावजूद 58,138 यात्रियों ने सफर किया।
यह भी पढ़े: Jharkhand Electricity: 24 घंटे बिजली के लिए बड़ा प्लान, JE-AE की होगी भर्ती; सोलर, स्मार्ट ग्रिड और AI पर जोर
Darbhanga Airport: महानगरों के लिए कनेक्टिविटी और विस्तार की मांग
वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए दैनिक उड़ानें संचालित हो रही हैं। व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के सिलसिले में सफर करने वाले लोगों के लिए यह एयरपोर्ट संजीवनी साबित हो रहा है।
यात्रियों के लगातार बढ़ते दबाव को देखते हुए अब उड़ानों की संख्या बढ़ाने, नए शहरों से जोड़ने और नए टर्मिनल भवन सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि क्षेत्र के आर्थिक विकास को और गति मिल सके।
यह भी पढ़े: Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर JDU की प्रतिक्रिया: अंजुम आरा बोलीं—’यह फैसला विपक्ष के आगे झुकना नहीं, छात्रों का सम्मान है’