Bihar

Saharsa में नई चीनी मिल की तैयारी तेज: जमीन चयन को लेकर डीएम ने की बड़ी बैठक

Published

on

सहरसा। बिहार के Saharsa जिले में नई चीनी मिल की स्थापना की दिशा में प्रशासनिक कवायद काफी तेज हो गई है। शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी (डीएम) दीपेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में मिल की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि की उपलब्धता, संभावित स्थलों के चयन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

Saharsa News: दो संभावित जगहों पर मिल के लिए विचार, कहरा और सौरबाजार दौड़ में

समीक्षा बैठक के दौरान नई चीनी मिल की स्थापना के लिए दो महत्वपूर्ण और संभावित स्थलों पर विशेष रूप से मदन किया गया:

  • पहला स्थल: कहरा प्रखंड का मौजा देवन, जहां 400 एकड़ से अधिक का प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र है। इसमें से 30 से 50 एकड़ भूमि चीनी मिल के लिए आसानी से आवंटित की जा सकती है।

  • दूसरा स्थल: सौरबाजार प्रखंड का मौजा कांप, जिसे मिल के लिए चिन्हित कर उसके तमाम तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सहायक निदेशक (ईख विकास) को दोनों प्रस्तावित स्थलों का जल्द से जल्द भौतिक व स्थलीय निरीक्षण करने का कड़ा निर्देश दिया है, ताकि योजना को बिना किसी देरी के आगे बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Saharsa News: सात निश्चय-3 के तहत गन्ना क्षेत्र विस्तार से बढ़ीं संभावनाएं

बैठक में मौजूद सहायक निदेशक (ईख विकास) ने जानकारी दी कि बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘समृद्ध उद्योग, समृद्ध बिहार’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गन्ना उद्योग विभाग नई मिलें खोलने पर काम कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सहरसा जिले के भीतर 75 एकड़ गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया है, जिससे यहां चीनी मिल की स्थापना की उम्मीदें बेहद मजबूत हो गई हैं।

किसानों को मिलेगा बाजार, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

डीएम ने बैठक में कहा कि इस मिल के चालू होने से जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को अपनी फसलों के लिए एक बेहतरीन और स्थानीय बाजार मिल सकेगा। इसके साथ ही कृषि आधारित उद्योगों को नई ऊंचाई मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे जिले के आर्थिक विकास की रफ्तार और तेज होगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC) गौरव कुमार, अपर समाहर्ता (राजस्व), वरीय उप समाहर्ता, सहायक निदेशक (शर्करा) और ईख प्रसार पदाधिकारी समेत कई अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version