Bihar
Saharsa: केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग
Saharsa। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को सहरसा में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीट (NEET) पेपर लीक और आंदोलनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला दहन किया।
Saharsa: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सीपीएम का यह प्रतिरोध मार्च शारदा नगर बटराहा स्थित जिला कार्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए चांदनी चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “Dharmendra Pradhan इस्तीफा दो”, “नीट पेपर लीक पर जवाब दो” और “छात्रों पर लाठीचार्ज बंद करो” जैसे नारों से पूरा इलाका गुंजायमान कर दिया।
यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Saharsa: शिक्षा व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रही सरकार: सीपीएम नेता
चांदनी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम नेता व्यास प्रसाद यादव, रमेश यादव, संजय कुमार सिंह, नसीमुद्दीन और डीवाईएफआई के जिला सचिव कुलानंद कुमार ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली को बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों से बात करने के बजाय सरकार उन पर लाठियां बरसा रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।
Saharsa: निष्पक्ष जांच और नैतिक इस्तीफे की मांग
पार्टी नेताओं ने मांग की कि नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, छात्र आंदोलन पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल रहे युवा और महिला कार्यकर्ता
इस विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में मनोज शर्मा, मो. मुर्शीद आलम, एसएफआई नेता रेहान खान, सोनू कुमारी, सानिया प्रवीण, एडवा नेत्री अनिता देवी, सीपीएम नेता डोमी पासवान और पवन सादा सहित बड़ी संख्या में वामपंथी संगठनों, युवा मोर्चों व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार