Bihar

Saharsa Mandi: मक्का और गेहूं में नरमी, मांग बढ़ने से चावल की कीमतों में उछाल

Published

on

सहरसा। Saharsa Mandi: स्थानीय अनाज मंडी में सोमवार को कारोबार सामान्य रहा, लेकिन विभिन्न फसलों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बाजार में मक्का और गेहूं की आवक पर्याप्त होने से इनकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

इसके विपरीत, बाहरी राज्यों से मजबूत मांग आने के कारण चावल के तेवर कड़े बने हुए हैं, जिससे धान उत्पादकों और व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद है.

Saharsa Mandi: क्यों गिरे मक्का और गेहूं के दाम?

मंडी कारोबारियों के मुताबिक, इन दिनों स्थानीय स्तर पर किसान बड़ी मात्रा में मक्का लेकर मंडी पहुंच रहे हैं. बाजार में आपूर्ति अधिक होने और बड़े खरीदारों द्वारा सीमित लिवाली किए जाने से मक्का के भाव टूटे हैं. यही स्थिति गेहूं के बाजार में भी है, जहां प्रचुर उपलब्धता के चलते कीमतों पर हल्का दबाव देखा जा रहा है.

Saharsa Mandi के ताजा भाव (प्रति क्विंटल)

मंडी में सोमवार को प्रमुख खाद्यान्न, दालों और तेल-तिलहन के भाव इस प्रकार रहे:

फसल / जिंस न्यूनतम भाव (₹) अधिकतम भाव (₹)
मक्का 1,900 2,000
गेहूं 2,400 2,500
चावल खिलाखिला 5,300 5,400
24 कैरेट बासमती 5,700 5,800
24 कैरेट जी हां चावल 5,700 5,800
मसूर दाल 6,500 7,000
अरहर दाल 12,500 13,000
चना दाल 7,500 8,000
गोटा चना 6,500 6,700
गोटा मूंग 10,000 10,500
पीली सरसों 11,000 12,000
आलू 800 900
प्याज 1,600 1,700
धारा सरसों तेल (15 लीटर टिन) 2,550 2,600

Saharsa Mandi Rate: अगले हफ्ते के बाजार रुख पर टिकी नजरें

मंडी विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की चाल पूरी तरह से मक्का की आवक और चावल की चौतरफा मांग पर निर्भर करेगी. यदि मक्का की बंपर आवक इसी तरह जारी रही तो कीमतों में और गिरावट आ सकती है, जबकि चावल की मांग तेज रहने पर इसके भाव नए रिकॉर्ड छू सकते हैं. विशेषज्ञों ने किसानों और व्यापारियों को कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर रखने की सलाह दी है.

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version