Bihar

Sawan की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा सुपौल

Published

on

सुपौल। पवित्र Sawan माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर जिले के तमाम शिवालयों में आस्था और भक्ति का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। अहले सुबह से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों से समूचा वातावरण शिवमय हो गया।

Sawan  2026: तिल्हेश्वरनाथ और कपिलेश्वर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा:

  • बाबा तिल्हेश्वरनाथ मंदिर (सुखपुर): सदर प्रखंड स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवगंगा व नजदीकी तालाबों से जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। महिला व पुरुष भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और धूप-दीप से विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

  • बाबा कपिलेश्वर मंदिर (बरुआरी): यहां बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने खैरदाहा नदी से पवित्र जल भरकर कतारबद्ध तरीके से बाबा का जलाभिषेक किया।

  • अन्य प्रमुख मंदिर: धरहरा के भीमशंकर महादेव, बाबा गंगेश्वर मंदिर, जगतपुर के बाबा दुर्मादेश्वर, मोहनियां व लौकहा के हजारी बाबा मंदिर तथा बलहा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।

Sawan 2026: रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और मेले जैसा माहौल

तीसरी सोमवारी के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने निर्जला व फलाहार व्रत रखा। कई स्थानों पर विशेष रुद्राभिषेक और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

मंदिर परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आसपास पूजा सामग्री, बेलपत्र, फूल-मालाओं, मिठाइयों और शृंगार प्रसाधनों की दुकानें सजी रहीं, जबकि बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए थे, जिससे पूरा माहौल उत्सव में तब्दील दिखा।

यह भी पढ़े: Supaul SSB में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस: DIG विजय सिंह ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रसेवा की शपथ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version