Bihar

Supaul में सोलर प्लांट लगाने पर ₹98 हजार तक का अनुदान: 5.75% ब्याज पर मिलेगा लोन, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Published

on

Supaul। बिजली बिल से राहत दिलाने और रूफटॉप सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर सुपौल जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बुधवार को विद्युत भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC) इन्द्रवीर कुमार ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

Supaul News: क्षमता के आधार पर मिलेगा अनुदान

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आकर्षक वित्तीय सहायता दी जा रही है:
  • 1 किलोवाट क्षमता: ₹40,000 का अनुदान
  • 2 किलोवाट क्षमता: ₹80,000 का अनुदान
  • 3 किलोवाट या अधिक क्षमता: अधिकतम ₹98,000 तक का सरकारी अनुदान
शुरुआती लागत की समस्या को दूर करने के लिए बैंकों के माध्यम से महज 5.75% की रियायती ब्याज दर पर आसान ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Supaul News: आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

डीडीसी ने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर की आधिकारिक वेबसाइट, ‘बिहार ऐप’ या ‘पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप’ के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड)
  • विद्युत उपभोक्ता संख्या (Consumer ID) व मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते का विवरण
  • छत के स्वामित्व का प्रमाण (स्व-अभिप्रमाणित प्रति मान्य)

जन-जागरूकता पर जोर

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन, सहायक विद्युत अभियंता आशुतोष कुमार शर्मा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ‘पप्पू’, लायंस क्लब सचिव डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा और श्याम परिवार के अध्यक्ष शरद मोहनका सहित कई व्यापारिक व सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर के आर्थिक और पर्यावरणीय फायदों के प्रति जागरूक करें।

यह भी पढ़े: Darbhanga Airport News: दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की बढ़ी मांग, जुलाई में 91% सीटें रहीं फुल, 53 हजार से अधिक ने किया सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version