Bihar

Supaul: सरायगढ़ में 3000 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, एक भी मरीज नहीं

Published

on

Supaul ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के शुरुआती तीन दिनों में राहत भरी खबर सामने आई है। 4 से 6 जुलाई तक प्रखंड के 18 अलग-अलग केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 3000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें राहत की बात यह रही कि एक भी नया टीबी मरीज नहीं मिला है। इसकी पुष्टि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल ने की है।

Supaul News: 14 अगस्त तक 12 हजार स्क्रीनिंग का लक्ष्य

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड की 12 पंचायतों में 4 जुलाई से शुरू हुआ यह विशेष स्क्रीनिंग अभियान आगामी 14 अगस्त तक जारी रहेगा। इस पूरी अवधि के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के 12 हजार लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सभी पंचायत सरकार भवनों और स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर (कैंप) लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को चांदपीपर पंचायत सरकार भवन समेत कई अन्य चिन्हित स्थानों पर जांच शिविर का सफल संचालन किया गया।

Supaul News: अधिकारियों ने किया शिविर का निरीक्षण

चांदपीपर स्थित पंचायत सरकार भवन में चल रहे इस अभियान की जमीनी हकीकत परखने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अच्युतानंद ने खुद शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण मंडल, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार, एसटीएस सूरज कुमार सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Supaul News: स्वास्थ्य विभाग की अपील: लक्षण दिखते ही कराएं जांच

डॉ. चंद्रभूषण मंडल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को लंबे समय से खांसी, लगातार बुखार या टीबी से संबंधित अन्य कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हों, तो वे बिना किसी लापरवाही के अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चल रहे शिविरों में पहुंचकर अपनी मुफ्त जांच जरूर करवाएं।

यह भी पढ़े: Supaul: 9 महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर 1074 महिला जवान हुईं पास, भीमनगर में ली शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version