Latest News

LNMU में ‘नीतीश कुमार चेयर’ की स्थापना को मंजूरी, शुरू होंगे कई नए कोर्स

Published

on

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में शैक्षणिक सुधारों और नए पाठ्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद की इस बैठक में सर्वसम्मति से ‘नीतीश कुमार चेयर’ की स्थापना के साथ-साथ कई नए इंजीनियरिंग और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पाठ्यक्रमों को हरी झंडी दे दी गई है।

कुलपति ने बताया कि इस नवस्थापित चेयर के उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LNMU : नए इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल कोर्स में 30-30 सीटें स्वीकृत

विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले वीमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (WIT) में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। बैठक में जिन नए पाठ्यक्रमों को 30-30 सीटों के साथ मंजूरी मिली है, उनमें शामिल हैं:

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

  • कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

  • फैशन टेक्नोलॉजी

  • बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए)

इसके अलावा स्नातकोत्तर (PG) स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी और एमबीए (MBA) के लिए 60-60 सीटों के साथ नए सत्र की शुरुआत करने पर मुहर लगी है।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

LNMU News: सीएम कॉलेज में शिक्षाशास्त्र और कई विषयों में पीजी कोर्स को हरी झंडी

बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त निर्देशों के आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई पारंपरिक और आधुनिक विषयों के पीजी प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों को स्वीकृति दी है। इसके तहत भूगोल, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, वनस्पति विज्ञान, उर्दू, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत तथा एजुकेशन (शिक्षा) विषयों के कोर्स को मंजूरी दी गई। वहीं, दरभंगा के प्रसिद्ध सीएम कॉलेज में शिक्षाशास्त्र विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के प्रस्ताव पर भी जल्द ही अंतिम मंजूरी देने का फैसला लिया गया है।

बैठक में कई दिग्गज शिक्षाविद रहे उपस्थित

उच्च स्तरीय बैठक का समापन कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस महत्वपूर्ण निर्णय के दौरान प्रो. एचके सिंह, प्रो. मुश्ताक अहमद, प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह, प्रो. पुनीता झा, प्रो. उमेश कुमार, प्रो. नारायण झा, डॉ. फूलो पासवान, डॉ. शशि भूषण राय सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्रोफेसर और शिक्षाविद मौजूद थे।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version