Bihar

Supaul में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, डीएम सावन कुमार ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Published

on

Supaul । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के सफल और भव्य संचालन को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

बैठक में जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ एनसीसी (NCC), स्काउट-गाइड और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया.

Supaul  News: 12 अगस्त को लोहिया चौक से गांधी मैदान तक निकलेगी यात्रा

समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे शहर के लोहिया चौक से गांधी मैदान तक एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. डीएम सावन कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस यात्रा में छात्र-छात्राओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि जिले में राष्ट्रभक्ति का माहौल बने.

Supaul : जिलेभर में आयोजित होंगी विविध प्रतियोगिताएं और गतिविधियां

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन का जिम्मा सौंपा:

  • रैली व प्रदर्शनियां: प्रखंड स्तर पर तिरंगा साइकिल/ई-बाइक रैली और तिरंगा प्रदर्शनी.

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता.

  • सजावट व सोशल मीडिया: प्रमुख चौराहों पर तिरंगा थीम आधारित लाइटिंग और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान.

सुरक्षा, यातायात और पर्याप्त राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के निर्देश

डीएम ने तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, रूट निर्धारण, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और जिले में राष्ट्रीय ध्वज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरा आयोजन पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होना चाहिए.

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को एक जन-उत्सव के रूप में मनाएं और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाएं.

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़े: Madhepura: जनसुनवाई में डीएम अभिषेक रंजन ने सुनीं 24 फरियादें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version