Bihar

Supaul में 454 ML प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार, 227 एम्पुल और डेबिट कार्ड जब्त

Published

on

Supaul। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 454 एमएल (227 एम्पुल) प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, 1 डेबिट कार्ड और एक बस टिकट भी बरामद हुआ है।

Supaul Police: गुप्त सूचना पर बांसबाड़ी में पुलिस की रेड

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि 28 जुलाई को पिपरा थाना क्षेत्र के तेतराही वार्ड-13 स्थित बांसबाड़ी में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद गठित विशेष टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही भाग रहे दो युवकों को खदेड़कर पकड़ा गया, जिनके पास से शुरुआत में 54 एमएल इंजेक्शन और 2 मोबाइल बरामद किए गए।

यह भी पढ़े: Jharkhand Electricity: 24 घंटे बिजली के लिए बड़ा प्लान, JE-AE की होगी भर्ती; सोलर, स्मार्ट ग्रिड और AI पर जोर

Supaul Police: कड़ाई से पूछताछ के बाद 400 एमएल अतिरिक्त बरामदगी

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से 400 एमएल अतिरिक्त इंजेक्शन, डेबिट कार्ड और बस टिकट बरामद किया गया। जब्त दवाओं में ब्यूप्रेनोर्फिन (Buprenorphine) और फेनिरामीन मेलिएट (Pheniramine Maleate) के इंजेक्शन शामिल हैं, जिनका युवाओं द्वारा नशीले पदार्थ के रूप में दुरुपयोग किया जाता है।

Supaul Police: गिरफ्तार तस्करों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशुतोष आनंद (21 वर्ष, निवासी तेतराही) और रवेंद्र कुमार (24 वर्ष, निवासी थुमहा) के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पिपरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह नशीली खेप कहां से लाई गई थी और इसका मुख्य सप्लायर कौन है। इस कार्रवाई में पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार और पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल थे।

यह भी पढ़े: Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर JDU की प्रतिक्रिया: अंजुम आरा बोलीं—’यह फैसला विपक्ष के आगे झुकना नहीं, छात्रों का सम्मान है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version