Bihar

Bihar Cabinet: 221 पदों पर बहाली, 2031 तक चलेगी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना; सोलर पैनल पर मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी

Published

on

पटना: Bihar Cabinet:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन, सोलर ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कई दूरगामी निर्णय लिए गए।

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2031 तक विस्तारित

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’ को आगामी 5 वर्षों (2026-27 से 2030-31) के लिए बढ़ा दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने इसके तहत 950 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है, जिससे हजारों छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

Bihar Cabinet: बिजली विभाग में 221 नए पदों पर होगी बहाली

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) के ग्रिड उपकेंद्रों के बेहतर संचालन हेतु 221 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। इन पदों में कार्यपालक अभियंता, सहायक कार्यपालक अभियंता, कनिष्ठ विद्युत अभियंता और तकनीकी स्टाफ शामिल हैं।

सोलर पैनल पर मिलेगी extra 20 हजार तक की सरकारी मदद

‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के तहत छत पर सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार के अनुदान के अलावा बिहार सरकार भी अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी। राज्य सरकार प्रति किलोवाट ₹10,000 (अधिकतम ₹20,000) अतिरिक्त अनुदान डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे खाते में भेजेगी। इस मद में ₹1,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Bihar Cabinet: युवाओं को AI, ड्रोन और कोडिंग की ट्रेनिंग

‘कुशल युवा कार्यक्रम’ को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए ₹430.08 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन तकनीक, डिजिटल मार्केटिंग, बैंकिंग और कोडिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे 6,436 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Bihar Cabinet के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:

  • शहरों के कचरे से बनेगी बायोगैस: नगर निकायों में जैविक कचरे के निपटारे और मीथेन उत्सर्जन रोकने के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाए जाएंगे।

  • प्राइवेट ITI में दाखिला प्रक्रिया में बदलाव: प्राइवेट ITI की 50% सीटों पर दाखिला अब BCECEB प्रवेश परीक्षा के जरिए पारदर्शी तरीके से होगा।

  • गांवों में हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट: भारतनेट प्रोजेक्ट के तहत पंचायतों, स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक तेज इंटरनेट पहुंचाने के लिए त्रिपक्षीय समझौते में संशोधन।

  • B.Ed कॉलेजों में नए कोर्स: प्राइवेट शिक्षक शिक्षा संस्थानों में अब स्नातक (कला, विज्ञान, वाणिज्य) व कौशल विकास के अन्य पाठ्यक्रम भी पढ़ाए जा सकेंगे।

  • सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री से रोक हटी: ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में अंतिम विकास योजना जारी होने के बाद DCR नियमों के तहत निर्माण की अनुमति होगी।

  • IAS संजय कुमार का कार्यकाल बढ़ा: सेवानिवृत्त IAS संजय कुमार को संविदा के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग में 1 अगस्त 2026 से 31 जुलाई 2027 तक एक साल का सेवा विस्तार दिया गया।

यह भी पढ़े: राघोपुर में ‘Solar Mela 2026’ का भव्य आयोजन, पीएम सूर्य घर योजना के बताए फायदे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version