Bihar
राघोपुर में ‘Solar Mela 2026’ का भव्य आयोजन, पीएम सूर्य घर योजना के बताए फायदे
सुपौल। Solar Mela 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को जन-जन तक पहुँचाने और सौर ऊर्जा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को राघोपुर स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर में ‘सोलर मेला-2026’ का भव्य आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमलोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.08.2026 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राघोपुर कार्यालय परिसर में सोलर मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सावन… pic.twitter.com/prctjEMK5S— जिला प्रशासन सुपौल (@dm_supaul) August 8, 2026
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।
Solar Mela 2026: ‘पीएम सूर्य घर योजना हम सबके लिए बड़ा अवसर’
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने उपस्थित जनसमूह को स्थानीय मैथिली भाषा में संबोधित कर सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने मैथिली में कहा कि यह योजना हम सभी के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिससे न केवल घर का बिजली बिल कम होगा बल्कि पर्यावरण का संरक्षण भी हो सकेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से क्लीन एनर्जी को अपनाने और इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
राघोपुर में ‘Solar Mela 2026’ का भव्य आयोजन
Solar Mela 2026: चार प्रमुख लाभुकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान रूफटॉप सोलर प्लांट लगवा चुके चार प्रमुख लाभुकों को मंच से जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया:
-
रिशव कुमार: भवानीपुर उत्तर, प्रतापगंज
-
सतीश कुमार सिंह: नगर पंचायत-बीरपुर
-
संजय कुमार सिंह: नगर पंचायत-बीरपुर
-
राजीव कुमार साह: नगर पंचायत-सिमराही
Solar Mela 2026: स्टॉलों का निरीक्षण और सरकारी अनुदान की दी गई जानकारी
उद्घाटन के पश्चात अधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों और सोलर कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया। मेले के माध्यम से पहुंचे सैकड़ों उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया, केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान (Subsidy), बैंक ऋण सुविधाओं और बिजली बिल में होने वाली बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
समारोह में मुख्य अभियंता (परियोजना) मनोज कुमार, कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन व धनंजय कुमार सिंह सहित बिजली विभाग के कई अधिकारी, जेई और कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें मिथिला पाग, शॉल व बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा भपटियाही प्रखंड प्रमुख विजय कुमार, समाजसेवी सचिन माधोगड़िया, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक Dr. Manoj Kumar को मिले दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान, मखाना अनुसंधान में दिया अहम योगदान