Connect with us

Madhepura

पूजा के बहाने तीन नाबालिगों का अपहरण, चंडी स्थान पर तांत्रिक गिरफ्तार

Published

on

बच्चों से चंडी स्थान में पूजा कराने की बात कही.

मोबाइल कॉल से खुला राज, ग्रामीणों की सतर्कता से टली अनहोनी, बैग से छुरा बरामद- मुरलीगंज मुरलीगंज के गौशाला से रविवार की देर शाम तीन नाबालिग बच्चों को एक कथित तांत्रिक द्वारा उठाकर कुमारखंड प्रखंड के लक्ष्मीपुर चंडी स्थान ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के बहाने बच्चों को ले जाने की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति गौशाला गेट पर पहुंचा, जहां तीनों बच्चे रोहित कुमार (16), मिथुन कुमार (13) और रघु कुमार (8) खेल रहे थे. उसने बच्चों से चंडी स्थान में पूजा कराने की बात कही. बच्चों द्वारा मना करने पर आरोपी ने जबरन तीनों को टोटो में बैठाकर अपने साथ ले गया. देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो, परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान रोहित कुमार ने किसी तरह मोबाइल से अपनी बहन को फोन कर बताया कि वे लक्ष्मीपुर चंडी स्थान पर हैं और वहां पूजा-पाठ कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही परिजन एक टोटो चालक के साथ मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तांत्रिक को बच्चों के साथ पकड़ लिया गया. -पुलिस ने पहुंच बच्चों को कराया मुक्त- ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कन्हैया कुमार, पिता स्व बेदी लाल ठाकुर, निवासी तेगरहा पुरानी बाजार, थाना तेगरहा, जिला बेगूसराय बताया. उसके बैग की तलाशी लेने पर एक छुरा और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ. जिससे किसी बड़ी तांत्रिक क्रिया अथवा बलि की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना पर कुमारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को सुरक्षित मुक्त कर परिजनों को सौंप दिया. बाद में आरोपी को मुरलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया. पीड़ित महिलाओं शनिचरी देवी और गौरी देवी ने मुरलीगंज थाने में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है. प्राथमिकी दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar

मधेपुरा में घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड

Published

on

मधेपुरा में घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने वाला ASI सस्पेंड, DIG ने दिए विभागीय कार्रवाई के आदेश

मधेपुरा: कोसी क्षेत्र के डीआईजी कुमार आशीष ने घूस लेकर शराब तस्कर को छोड़ने के आरोप में मुरलीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई बलिंदर पासवान को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सत्य पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

घूस लेकर छोड़ने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई बलिंदर पासवान ने बेलो चामगढ़ चौक के पास एक पान दुकानदार को देसी शराब के साथ पकड़ा था और उसे बेलो कैंप लाया गया। आरोप है कि बाद में उससे अवैध रूप से रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया।

मामले की सूचना मिलने पर डीआईजी ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी मुरलीगंज थाना प्रभारी को सौंपी गई।

प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि

प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद डीआईजी ने कड़ा रुख अपनाते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक को विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

विभागीय जांच होगी विस्तृत

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विभागीय जांच के तहत पूरे मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। संबंधित एएसआई की भूमिका के साथ-साथ अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी। दोष सिद्ध होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर सख्ती का संदेश

इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार या कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि आम जनता का विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

Bihar

केपी कॉलेज, मुरलीगंज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Published

on

केपी कॉलेज, मुरलीगंज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

मुरलीगंज: केपी कॉलेज, मुरलीगंज में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. शिव शर्मा एवं सहायक परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी दी कि इस केंद्र पर देव नंदिनी डिग्री कॉलेज बखरी, भोला पासवान शास्त्री कॉलेज बभनगामा, बीएसएस चंद्रकांता कॉलेज उदाकिशुनगंज तथा आरकेजे डिग्री कॉलेज खुरहान के परीक्षार्थी शामिल हुए।

प्रथम पाली में 170 परीक्षार्थी उपस्थित

प्रथम पाली में ग्रुप ए के अंतर्गत इतिहास, दर्शनशास्त्र, एआईएच, अर्थशास्त्र एवं संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में कुल 170 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 10 अनुपस्थित दर्ज किए गए।

द्वितीय पाली में 118 परीक्षार्थी शामिल

द्वितीय पाली में ग्रुप बी के समाजशास्त्र, हिंदी, मैथिली, संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान 118 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

सुरक्षा व अनुशासन की पुख्ता व्यवस्था

परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। केंद्र पर पर्याप्त वीक्षकों की तैनाती की गई थी। साथ ही पुलिस बल की मौजूदगी, सतत निगरानी तथा सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. अशोक कुमार झा ने सफल परीक्षा संचालन के लिए सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं सुरक्षाकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी अनुशासित व्यवस्था के साथ परीक्षा संचालन की प्रतिबद्धता जताई।

Continue Reading

Bihar

दस रन से जीत मधेपुरा स्पोर्ट्स ने किया फाइनल में प्रवेश

Published

on

टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खेला गया पहला सेमीफाइनल मुकाबला पतरघट. राय बहादुर महावीर खेल मैदान किशनपुर के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मधेपुरा स्पोर्ट्स और मनोरंजन इलेवन चंदौर के बीच खेला गया. मैच में मधेपुरा स्पोर्ट्स के कप्तान चेतन और मनोरंजन इलेवन चंदौर के कप्तान आनंद मिश्रा टॉस के लिए मैदान में उतरे. टॉस जीतकर मनोरंजन इलेवन चंदौर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा स्पोर्ट्स की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 176 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोरंजन इलेवन चंदौर की टीम ने जोरदार प्रयास किया, लेकिन 19 ओवर 2 गेंद में सभी विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी. इस तरह मधेपुरा स्पोर्ट्स ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया. मैच के अंपायर पंकज कुमार यादव और बालकृष्ण बबलू थे. वहीं कमेंट्री की जिम्मेदारी विभाष राज एवं चंदन ने निभाई तथा स्कोरिंग ब्रह्मदेव यादव और संजय शर्मा ने की. इस मौके पर टूर्नामेंट में जिप सदस्य डॉ मिथिलेश राणा उर्फ मुन्ना यादव, पूर्व प्रमुख मनोज यादव, पूर्व मुखिया मनोज पासवान, मंटू यादव, बीरेंद्र यादव, सिकंदर यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे.

Continue Reading

Trending

© Copyright 2026, All Rights Reserved | Koshi Samachar