Bihar

Bihar News: लखनऊ में दरभंगा के कलाकारों ने बिखेरी छठ की छटा, सीएम योगी ने की सराहना, बोले- ‘आप तो मां जानकी के क्षेत्र से हैं’

Published

on

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में बिहार के दरभंगा स्थित ‘सृष्टि संस्थान’ के कलाकारों ने लोक आस्था के महापर्व छठ की मनमोहक प्रस्तुति दी। पारंपरिक और भावपूर्ण प्रस्तुति से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उनकी कला की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

बिहार सरकार ने किया था सृष्टि संस्थान को नामित: Bihar News

बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सृष्टि संस्थान को इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया था। संस्थान के संस्थापक जयप्रकाश पाठक के कुशल निर्देशन और सुबोध दास के नेतृत्व में 13 सदस्यीय दल ने छठ पूजा के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को मंच पर जीवंत किया। दल में तेजस्वी गर्ग, तेजस्वी प्रियम, कामना कुमारी, पलक राज, हर्षिता गर्ग, प्रगति प्रभा, निधि श्री, जेसिका गुप्ता, पार्वती कुमारी, गुलशन कुमार, सैम गुप्ता और कृष्ण कुमार सहित कई कलाकार शामिल थे।

सीएम योगी ने दिया अयोध्या आने का न्योता: Bihar News

प्रस्तुति के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों से आत्मीय संवाद किया। जब उन्हें यह ज्ञात हुआ कि कलाकार बिहार के दरभंगा (मिथिला) से आए हैं, तो उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “आप तो मां जानकी के क्षेत्र से हैं।” मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व की भव्य प्रस्तुति के लिए सभी कलाकारों की सराहना की और उन्हें अयोध्या आकर प्रभु श्री राम की नगरी के दर्शन करने का विशेष स्नेहपूर्ण निमंत्रण भी दिया।

ये भी पढ़े: Saharsa: कोसी को मिली रात की सीधी रेल सेवा, काशी के लिए 9 साल पुराना इंतजार बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version