Latest News

Bihar News: पटना में ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग, तेज प्रताप संग पहुंचे लालू यादव, सीएम सम्राट चौधरी रहे मुख्य अतिथि

Published

on

Bihar News: राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन में सोमवार को रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के दौरान राजनीति और भोजपुरी मनोरंजन जगत का दिलचस्प संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव के साथ मंच पर पहुंचे।

लालू यादव ने की शो की सराहना: Bihar News

कार्यक्रम में पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “भोजपुरी बवाल देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। जितने भी लोग हैं, सब बधाई के पात्र हैं।” लालू यादव की मौजूदगी ने कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों और प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया।

एक मंच पर जुटे भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज चेहरे: Bihar News

ग्रैंड फिनाले की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए भोजपुरी और टेलीविजन जगत के कई प्रमुख कलाकार पटना पहुंचे हैं। पांच फाइनलिस्ट सितारे- पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव। शो के मिड-सीजन में आयोजित इस ग्रैंड इवेंट को भव्य रूप देने के लिए ज्ञान भवन में विशेष मंच तैयार किया गया।

6 सितंबर को होगा प्रसारण: Bihar News

पटना में 24 अगस्त को शूट किए गए इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड का टेलीविजन पर प्रसारण आगामी 6 सितंबर को किया जाएगा। भोजपुरी सिनेमा और इस शो के दर्शकों को अब फिनाले के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार है।

ये भी पढ़े: Madhepura News: कांग्रेस के मैराथन में पहुंचे तीन सरकारी शिक्षक, प्रतिनियुक्ति रद्द होने के बाद DEO ने मांगा 24 घंटे में जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version