Bihar

Bihar News: डिग्री कॉलेज का स्थान बदलने की चर्चा से भड़के ग्रामीण, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Published

on

Bihar News: नवहट्टा के कासीमपुर में डिग्री कॉलेज के संचालन स्थल को संभावित रूप से बदलने की खबरों ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इसके विरोध में शुक्रवार से कासीमपुर पंचायत भवन के खेल मैदान में ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि प्रशासन अपने पुराने वादे से मुकर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘कासीमपुर में ही चले कॉलेज’-ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज: Bihar News

कपिलदेव सदा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पूर्व में लिए गए निर्णय को ही बहाल रखा जाए। बता दें कि पहले जिला प्रशासन द्वारा ‘कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कासीमपुर’ में अस्थायी रूप से डिग्री कॉलेज संचालित करने का फैसला लिया गया था। अब इस फैसले में बदलाव की संभावनाओं को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल है।

सभा में एकजुट हुए कई प्रमुख चेहरे: Bihar News

जयनारायण यादव की अध्यक्षता में हुई इस विरोध सभा को कई स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों ने संबोधित किया। धरने को संबोधित करने वाले मुख्य वक्ताओं में रणधीर कर्ण, प्रमोद यादव, तेजो सदा और मोहम्मद याकुब शामिल थे। सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि जब तक प्रशासन अपने पूर्व निर्णय पर कायम रहने का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना और आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़े: Supaul News: खेल-खेल में जहरीला जंगली बीज खाने से 14 बच्चे बीमार, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version