Bihar

123 गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच कर दिया परामर्श

Published

on

वीरपुर. अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया. यहां विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची 123 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. भीमनगर स्थित बसंतपुर पीएचसी में 25 गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. अनुमंडल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने बताया कि सोमवार को कुल मिलाकर 148 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल करना है. उन्हें कुपोषित होने से बचाना है. शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने आई गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, जीडीएम, वजन की जांच की गई. जांच के बाद आवश्यकता अनुसार उन्हें आयरन, कैल्शियम एवं अन्य तरह की दवाइयां दी गई. साथ ही उन्हें पोषण युक्त खानपान की सलाह भी दी गई. स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार ने यह भी बताया कि जीडीएम यानी जिन गर्भवती महिलाओं का ब्लड शुगर लेवल अधिक होता है. उसे हाई रिस्क जोन में रखा गया है. उन बच्चों में विकास का स्तर निम्न हो जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version