Bihar

उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिचंदा के कार्यालय की कुंडी तोड़ हजारों की चोरी

Published

on

कटैया-निर्मली.

पिपरा प्रखंड क्षेत्र की निर्मली पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिचंदा निर्मली में रविवार की रात चोरों ने स्कूल के कार्यालय कक्ष व पानी सप्लायर मोटर रूम की कुंडी तोड़कर हजारों रुपये की सामान चोरी की कर ली. लगभग एक साल पहले भी विद्यालय में चोरी की घटना घटी थी. विद्यालय प्रधान उमेश सरदार ने बताया कि शनिवार को विद्यालय में छुट्टी के बाद सभी कार्यालय कक्ष सहित मुख द्वार के ग्रिल में भी ताला लगाकर घर चले गए. रविवार को अवकाश दिन रहने के कारण विद्यालय नहीं आए. सोमवार को सुबह 09 बजे विद्यालय पहुंचे तो देखा कि दो कमर का ताला टूटा हुआ है. ट्रक व गोदरेज खुला हुआ है. पानी सप्लाई के लिए लगाया गया मोटर व कार्यालय कक्ष से स्पीकर, माइक, एम्प्लीफायर, साउंड बॉक्स, मध्याह्न भोजन के लिए रखा खाद्यान्न सरसों तेल एक टीन, सोयाबीन एक बोरा, लाल चना एक बोरा, हल्दी धनिया मिर्च पाउडर 5 किलो, गोदरेज आलमीरा तोड़कर आवश्यक कागजात भी चोरों ने चुरा कर ले गया. इसके अलावा दो ट्रंक बक्सा भी तोड़कर पठन-पाठन का एफ एलएन किट को भी क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया. चोरी की घटना को लेकर पिपरा पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किए. थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर प्रधानाध्यापक के द्वारा आवेदन दिया गया है. जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version