Bihar

Darbhanga News: डांसर बनाने के बहाने नाबालिग को देह व्यापार के दलदल में धकेला, तीन गिरफ्तार

Published

on

Darbhanga News: बिहार के बहेड़ी थाना क्षेत्र से मानव तस्करी और नाबालिग के यौन शोषण का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 16 वर्षीय अनाथ लड़की को सकुशल बरामद कर इस घिनौने रैकेट में शामिल मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

‘डांसर’ का काम तो सिर्फ बहाना था: Darbhanga News

जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता के माता-पिता का देहांत काफी पहले हो चुका था। वह बचपन में समस्तीपुर स्टेशन पर लावारिस मिली थी, जहाँ से उसे ललिता देवी नाम की महिला ने अपने जाल में फंसाया। ललिता ने उसे बहादुरपुर निवासी राधेश्याम लालदेव उर्फ कृष्ण कन्हैया के हवाले कर दिया। आरोपियों ने लड़की को ‘डांसर’ के काम पर रखने और साटा (भाड़ा) दिलाने के नाम पर बंधक बना रखा था। असल में स्टेज डांस की आड़ में उसका लगातार यौन शोषण किया जा रहा था और पैसों के लिए उससे जबरन देह व्यापार कराया जाता था।

बंगाल से उड़ीसा तक की गई सौदेबाज़ी: Darbhanga News

थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के अनुसार, जब नाबालिग ने इस घिनौने काम का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे पश्चिम बंगाल में बेच दिया। वहाँ से उसे उड़ीसा ले जाया गया, जहाँ कुछ समय वह बाल कल्याण समिति (CWC) के संरक्षण में भी रही। लेकिन आरोपियों का नेटवर्क इतना शातिर था कि वे उसे वहाँ से भी वापस ले आए और दोबारा उसी दलदल में धकेल दिया।

ऐसे खुला इस खौफनाक खेल का राज: Darbhanga News

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर 22 मई को बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला के घर पहुँची और अपनी आपबीती सुनाई। उसने साफ कहा कि वह राधेश्याम के पास दोबारा नहीं जाना चाहती। लेकिन 28 मई को वह अचानक फिर गायब हो गई। इसके बाद महिला ने बहेड़ी थाने में अपहरण की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारियां

मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू की और सोनकी थाना क्षेत्र के टीकापट्टी गांव से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को दबोचा है:

  • राधेश्याम लालदेव उर्फ कृष्ण कन्हैया कुमार (मुख्य आरोपी)

  • ललिता देवी (लड़की को फंसाने वाली महिला)

  • बम-बम लालदेव (मुख्य सहयोगी)

थानाध्यक्ष का बयान:

“तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद उसका बयान अदालत में दर्ज कराया जा रहा है। इस रैकेट से जुड़े अन्य चेहरों को भी जल्द ही चिह्नित कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

ये भी पढ़े: Rishu Shree की कंपनी को करोड़ों के खेल में ‘मातृस्वा इंफ्राटेक’ का नाम आया सामने, पटना तलब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version