Bihar

कुमारखंड में ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान के तहत निकली भव्य प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

Published

on

मधेपुरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कुमारखंड प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को ‘Har Ghar Tiranga महोत्सव 2026‘ के तहत भव्य प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया।

हाथों में तिरंगा थामे जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की।

Har Ghar Tiranga: विभिन्न पंचायतों में दिखा देशभक्ति का माहौल

प्रखंड के कई प्रमुख स्थलों पर प्रभात फेरियां निकालकर राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दिया गया:

  • रौता पंचायत: मुखिया संजू कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि गौतम यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें पंचायत सचिव अविनाश सिंह, वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।

  • रामनगर महेश: पीएम श्री जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नवास कुमार भारती व विद्यालय कर्मियों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।

  • रामनगर बाजार: भाजपा पंचायत अध्यक्ष गगन कुमार भगत के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें वार्ड सदस्यों के साथ आशा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

  • प्रखंड मुख्यालय: सिंहपुर गढ़िया पंचायत की मुखिया ललिता देवी, सरपंच जयकुमार राम, पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार साह समेत कई पंचायत कर्मियों ने हिस्सा लिया।

Har Ghar Tiranga फहराने का लिया संकल्प

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। प्रभात फेरी में शामिल लोगों ने ग्रामीणों को तिरंगे के सम्मान के नियमों की जानकारी दी और अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े: Bihar Cabinet: 221 पदों पर बहाली, 2031 तक चलेगी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना; सोलर पैनल पर मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version