Bihar
मधेपुरा के हॉली क्रॉस स्कूल में ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान शुरू: बच्चों ने रंगों से उकेरा राष्ट्रप्रेम, मिली घर-घर तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी
मधेपुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधेपुरा स्थित हॉली क्रॉस स्कूल में ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान का शुभारंभ उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत स्कूल परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता का परिचय दिया।
मधेपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा
डीएम अभिषेक रंजन के नेतृत्व में निकली करीब 1 किलोमीटर लंबी यात्रा,
भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजा शहर*
अधिकारी, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, खिलाड़ी, जीविका दीदियां एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों ने pic.twitter.com/bEoF2GfohB— DM Madhepura (जिला प्रशासन, मधेपुरा) (@DM_Madhepura) August 12, 2026
Har Ghar Tiranga: तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
कार्यक्रम के दौरान आयोजित तिरंगा पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कूची के रंगों से राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के महत्व को कैनवास पर उकेरा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, उसके सम्मान और उपयोग से जुड़े नियमों पर शिक्षकों और छात्रों ने गहन चर्चा की।
Har Ghar Tiranga: छात्रों को मिली जागरूक करने और तिरंगा पहुंचाने की जिम्मेदारी
विद्यालय प्रशासन ने केवल जागरूकता तक सीमित न रहकर छात्रों को अपने-अपने मोहल्लों और गांवों में घर-घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करने का दायित्व सौंपा। अभियान की पूरी रूपरेखा और तकनीकी तैयारी कंप्यूटर शिक्षक रौशन कुमार तथा नितेश कुमार के मार्गदर्शन में पूरी की गई, जिसमें नागरिकों को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए एक लिंक भी जारी किया गया।
Har Ghar Tiranga: ‘राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बान और शान का प्रतीक’: प्राचार्य
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना कुमारी ने सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक है। बच्चों में बचपन से ही राष्ट्रीयता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना विकसित करना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।