Bihar
Singheshwar Behrari Murder Case: एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी विवेक यादव समेत दो गिरफ्तार
मधेपुरा। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान हुई सनसनीखेज गोलीबारी और हत्याकांड (Singheshwar Behrari Murder Case) में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेहरारी में हुई गोलीबारी की घटना में मुख्य 02अभियुक्तों को मधेपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार |@bihar_police @BiharHomeDept @IPRDBihar #madhepurapolice#knowyourpolice#haintaiyarhum#janpolice#poliçe#madhepura pic.twitter.com/anoQWVRWim
— Madhepura Police (@MadhepuraPolice) August 6, 2026
विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विवेक यादव और उसके सहयोगी मनखुश कुमार को गम्हरिया थाना क्षेत्र से दबोच लिया।
Singheshwar Behrari Murder Case: श्राद्ध कार्यक्रम में अंधाधुंध फायरिंग में हुई थी मौत
मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बेहरारी गांव निवासी संजय यादव के पिता के श्राद्धभोज के दौरान बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस वारदात में रामु यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना स्थल से पुलिस को 15 खोखे, एक जिंदा कारतूस और राइफल का कॉकिंग हैंडल बरामद हुआ था।
Singheshwar Behrari Murder Case: गुप्त सूचना पर एसआईटी ने घेराबंदी कर दबोचा
हत्याकांड की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई थी। जांच के क्रम में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को सूचना मिली कि नामजद आरोपी गम्हरिया के सिंगियोन गांव में छिपे हैं। इसके बाद कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।
मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं हत्या व लूट के कई मामले
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य आरोपी विवेक यादव (निवासी कबियाही, शंकरपुर) एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ शंकरपुर, सिंहेश्वर और सुपौल के छातापुर थाने में हत्या, लूट, छिनतई और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी मनखुश यादव का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।