Bihar
Nasha Mukt Koshi : 14 दिनों में 110 तस्कर गिरफ्तार, 3400+ लीटर शराब और मादक पदार्थ जब्त
सहरसा। Nasha Mukt Koshi: कोशी प्रमंडल (सहरसा, सुपौल और मधेपुरा) में मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
बीते दो सप्ताह (8 से 21 अगस्त 2026) के दौरान पुलिस ने सघन छापेमारी करते हुए 110 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस दौरान 3409 लीटर से अधिक अवैध शराब, 363 किलोग्राम गांजा और 375 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
दो सप्ताह की कार्रवाई: मादक पदार्थ, वाहन और नकदी बरामद
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
-
गिरफ्तारियां: अवैध शराब कारोबार से जुड़े 81 और सूखा नशा (गांजा, स्मैक) के 29 तस्करों समेत कुल 110 आरोपित गिरफ्तार।
-
जब्ती: 3409.015 लीटर शराब, 363.06 किग्रा गांजा, 375.08 ग्राम स्मैक, 274 मिली नशीला इंजेक्शन और 44.7 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप।
-
वाहन और नकदी: 5 कारतूस, 33 बाइक, 5 चारपहिया, 2 ऑटो रिक्शा, 15 मोबाइल और ₹2.81 लाख नकद जब्त।
Nasha Mukt Koshi : फरवरी से अब तक 1748 तस्कर जा चुके हैं जेल
फरवरी 2026 में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक कोशी क्षेत्र में कुल 1748 तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है।
-
अब तक 61,287 लीटर अवैध शराब, 5233 किग्रा गांजा, 7125 ग्राम स्मैक और 2429 लीटर कफ सिरप जब्त किया जा चुका है।
-
अवैध हथियारों की धरपकड़ में 2 विदेशी पिस्टल, 5 कट्टा, 1 मस्केट, 3 मैगजीन और 26 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
हेल्पलाइन नंबर पर सटीक सूचना देने पर मिलेगा इनाम
पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) कोशी क्षेत्र के अनुसार, आम जनता की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की रीढ़ बनी हुई है।
-
हेल्पलाइन नंबर: आम नागरिक 9060384865 पर कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप के जरिए तस्करों की गोपनीय जानकारी, फोटो व वीडियो साझा कर सकते हैं।
-
पहचान गोपनीय: सूचना देने वाले का नाम व मोबाइल नंबर पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा और ठोस सूचना पर पुलिस द्वारा नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।