Latest News
Patna Crime News: 95 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, सुपौल से लाई गई थी खेप
Patna Crime News: बाईपास थाना क्षेत्र में पटना पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 9.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
गुप्त सूचना पर पैजबा-रानीपुर चक रोड पर छापेमारी: Patna Crime News
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम और एसटीएफ ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया। पैजबा-रानीपुर चक रोड स्थित सोनालिका नगर के पास संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। वाहन के अंदर से 95 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद कार सवार तस्कर को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।
सुपौल से जुड़ा तस्करी का तार, दो अन्य आरोपी नामजद: Patna Crime News
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि गांजे की यह बड़ी खेप सुपौल से पटना लाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने उस रिसीवर की भी पहचान कर ली है जिसे यह डिलीवरी दी जानी थी। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के अलावा दो अन्य सहयोगियों को नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
आरोपी का पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड: Patna Crime News
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर का सुपौल जिले के छातापुर थाने में पूर्व से आपराधिक इतिहास दर्ज है। बाईपास थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे अंतरजिला अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क की कड़ियां खंगालनी शुरू कर दी हैं।