Bihar
Saharsa की रिफ्यूजी कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी: दो महिलाओं से देसी पिस्तौल व कट्टा बरामद, तीन पर केस
Saharsa। बलवाहाट थाना के एक नामजद अभियुक्त की तलाश में सहरसा सदर थाना क्षेत्र स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।
सदर थाना एवं बलवाहाट थाना की संयुक्त कार्रवाई – 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा के साथ 02 महिला गिरफ्तार
इस संबंध में श्री ओमप्रकाश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर द्वारा मीडिया को बाइट दी गई…@bihar_police@BiharHomeDept#HainTaiyaarHum… pic.twitter.com/70AKfO0BiE— Saharsa Police (@SaharsaPolice) August 27, 2026
पुलिस को देखते ही संदिग्ध रूप से भागने की कोशिश कर रहीं दो महिलाओं की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में महिलाओं ने ये हथियार बलवाहाट कांड के नामजद आरोपी कौशल यादव के बताए हैं।
Saharsa Crime: संदिग्ध गतिविधि दिखने पर महिला पुलिस ने ली तलाशी
बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 156/26 का नामजद अभियुक्त कौशल यादव रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है।
-
घेराबंदी के दौरान पकड़ी गईं: सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो घर से निकल रहीं दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
-
हथियार बरामद: महिला पुलिस बल की मदद से ली गई तलाशी में कौशल यादव की पत्नी सपना कुमारी (निवासी मोहनियां, बलवाहाट) के पास से एक देसी पिस्तौल तथा सुशील कुमार की पत्नी रेखा कुमारी (निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी) के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। दोनों कोई वैध लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सकीं।
कौशल यादव महिलाओं के पास रखता था हथियार
पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने खुलासा किया कि हथियार कौशल यादव के हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से उनके पास हथियार छिपाकर रखता था और आवश्यकता पड़ने पर ले जाता था। पुलिस अब हथियारों के नेटवर्क और सप्लाई चेन की कड़ियां तलाशने में जुटी है।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश
सदर थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि बरामदगी के बाद कौशल यादव, सपना कुमारी और रेखा कुमारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 और 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी कौशल यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।