Bihar
Bihar में 15 से 19 अगस्त तक बारिश का अलर्ट: सिवान में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर बिहार के कई जिलों में छाएंगे बादल
पटना/समस्तीपुर। उत्तर Bihar के विभिन्न जिलों में 15 से 19 अगस्त 2026 तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी संयुक्त पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, सिवान जिले में मूसलाधार बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।
अगले 2 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान (14 अगस्त 2026 ) Weather Forecast for next 2 days (14 August 2026 )@officecmbihar@BiharDMD@BsdmaBihar@Agribih@WRD_bihar@BiharPlanning@bihar_police@IPRDBihar@airnews_patna@BiharTransport@Biharfire112@BiharEducation_#Bihar pic.twitter.com/VUyGJQ9ABm
— Bihar Mausam Sewa Kendra (@BiharMausam) August 14, 2026
Bihar Weather: सिवान में भारी बारिश की चेतावनी, चंपारण-सारण में भी अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार:
-
सिवान: 15 से 17 अगस्त के दौरान जिले के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
-
गोपालगंज, सारण, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण: 15 से 19 अगस्त के बीच गरज-चमक के साथ मध्यम दर्जे की वर्षा होने का अनुमान है।
Bihar Weather: समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में भी बारिश के आसार
समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और दरभंगा सहित आसपास के जिलों में 15 से 18 अगस्त के बीच एक-दो दिन मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही खरीफ फसलों में सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव जैसे कृषि कार्य करने की सलाह दी है।
धूप-छांव के बीच उमस में उतार-चढ़ाव
पूर्वानुमान के मुताबिक, पूरे सप्ताह आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मौसम साफ भी रहेगा। हालांकि, रुक-रुक कर होने वाली वर्षा और बादलों की आवाजाही के चलते तापमान और उमस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े: Bihar Cabinet: 221 पदों पर बहाली, 2031 तक चलेगी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना; सोलर पैनल पर मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी