Bihar

Supaul को बड़ी सौगात: 28.42 करोड़ से बनेगा बीरपुर एयरपोर्ट का रनवे, जल्द शुरू होगी विमान सेवा

Published

on

सुपौल। बिहार में एयर कनेक्टिविटी (हवाई संपर्क) को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। Supaul जिले में स्थित बीरपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने टेंडर जारी कर दिया है।

28.42 करोड़ रुपये की लागत से इस एयरपोर्ट के रनवे विस्तार, टैक्सीवे, एप्रन और अन्य बुनियादी ढांचों का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर इस विकास कार्य की जानकारी साझा करते हुए बताया कि बीरपुर एयरपोर्ट को ‘कोड-2बी’ श्रेणी के विमानों के संचालन के अनुकूल तैयार किया जा रहा है।

Supaul News: टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर के लिए पहले ही जारी हो चुका है टेंडर

मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले 10 मार्च 2026 को 36.38 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इसके तहत प्री-फैब्रिकेटेड टर्मिनल भवन, प्री-इंजीनियर्ड एटीसी (ATC) टावर, फायर स्टेशन और अन्य जरूरी एयरपोर्ट परिसरों के निर्माण का काम ठेकेदार (संवेदक) को आवंटित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

Supaul News: उड़ान योजना के तहत 64.80 करोड़ रुपये का कुल निवेश

केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ (RCS-UDAN) योजना के तहत बीरपुर हवाई अड्डे के समग्र विकास पर कुल 64.80 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस निवेश से पूरे कोसी और सीमांचल क्षेत्र में हवाई सेवाएं सुलभ होंगी, जिससे इलाके के सामाजिक और आर्थिक विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी।

बीरपुर एयरपोर्ट के शुरू होने से होंगे ये प्रमुख फायदे

  • पटना-बागडोगरा पर निर्भरता होगी कम: वर्तमान में सुपौल, अररिया, मधेपुरा और आसपास के लोगों को हवाई यात्रा के लिए पटना या पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट जाना पड़ता है। बीरपुर से उड़ानें शुरू होने पर स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • सामरिक व प्रशासनिक महत्व: भारत-नेपाल सीमा के बिल्कुल करीब होने के कारण यह एयरपोर्ट सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी बेहद अहम साबित होगा।

  • पर्यटन व व्यापार में उछाल: बेहतर एयर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में स्थानीय व्यापार, पर्यटन और नए निवेश के रास्ते खुलेंगे।

यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version