Bihar

Supaul News: सुपौल में CM के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलुआ बाजार में बन रहे दो हेलिपैड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published

on

Supaul News: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 19 अगस्त को संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। वीरपुर अनुमंडल अंतर्गत बलुआ बाजार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप अखाड़ा परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

दो हेलिपैड का निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद: Supaul News

मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए भवन निर्माण विभाग की देखरेख में कार्यक्रम स्थल के पास दो हेलिपैड का निर्माण कराया जा रहा है। एक हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री और दूसरे से संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों के पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही भव्य मुख्य मंच का निर्माण और भीड़ नियंत्रण के लिए सुदृढ़ बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

डीएम और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा: Supaul News

मंगलवार को सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक सरथ आरएस ने कार्यक्रम स्थल व स्वर्गीय जगन्नाथ मिश्र के आवासीय परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की व्यापक समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इससे पूर्व डीडीसी इंद्रवीर कुमार, त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार, वीरपुर एसडीएम विनय कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार और बीडीओ-सीओ सहित तकनीकी अधिकारियों की टीम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीडीसी ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने का आदेश दिया।

स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह: Supaul News

19 अगस्त को होने वाले इस संभावित कार्यक्रम को लेकर बलुआ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासनिक सरगर्मी के साथ स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है। प्रशासन सुरक्षा और प्रोटोकॉल के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अंतिम तैयारियों को रूप देने में जुटा है।

ये भी पढ़े: Saharsa: कोसी को मिली रात की सीधी रेल सेवा, काशी के लिए 9 साल पुराना इंतजार बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version