Bihar
Darbhanga: स्कूटी की डिक्की से ₹46 हजार पार, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Darbhanga। बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग इलाके में उचक्कों ने एक बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया है। बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग की स्कूटी की डिक्की का लॉक खोलकर उसमें रखे 46 हजार रुपये उड़ा लिए।
पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Darbhanga News: बैंक से रकम निकालकर सामान लेने रुके थे बुजुर्ग
मिली जानकारी के मुताबिक, नवटोलिया निवासी एक बुजुर्ग अपने किसी निजी काम के लिए बैंक से 46 हजार रुपये की निकासी कर लौट रहे थे। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से रुपयों से भरा बैग स्कूटी की डिक्की में रख दिया था। घर लौटने के दौरान रामबाग के समीप वह कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए स्कूटी खड़ी कर एक दुकान में चले गए। महज कुछ ही मिनटों बाद जब वह सामान लेकर वापस आए, तो डिक्की का नजारा देख उनके होश उड़ गए। डिक्की में रखे ₹46 हजार गायब थे।
यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Darbhanga News: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है विश्वविद्यालय थाना पुलिस
दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात की सूचना जैसे ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस को मिली, पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से पूरी जानकारी ली और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footages) की जांच शुरू कर दी है ताकि बदमाशों के आने-जाने के रूट और उनकी पहचान का सुराग लगाया जा सके।
थाना अध्यक्ष की अपील: वाहन की डिक्की में न छोड़ें कैश
विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी की डिक्की से नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसकी पूरी गंभीरता से तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के इनपुट के आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद पूरी तरह सतर्क रहें। किसी भी स्थिति में बड़ी नगदी को गाड़ी की डिक्की या हैंडबैग में लावारिस छोड़कर दुकान आदि पर न जाएं, क्योंकि ऐसे गिरोह लगातार रेकी कर वारदातों को अंजाम देते हैं।
यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार