Bihar

Darbhanga: बेंगलुरु की टेक कंपनियों को दरभंगा में निवेश का न्योता, 10 करोड़ से बन रहा आईटी पार्क

Published

on

Darbhanga/बेंगलुरु। दरभंगा को उत्तर बिहार में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और नवाचार का प्रमुख हब बनाने की दिशा में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बेंगलुरु में देश के प्रमुख आईटी उद्यमियों और टेक स्टार्टअप्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बेंगलुरु कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने टेक कंपनियों को दरभंगा एसटीपीआई से जुड़ने और वहां अपनी नई शाखाएं व कार्यालय स्थापित करने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

Darbhanga News: 10 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा आईटी पार्क

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि दरभंगा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक आईटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके शुरू होने से मिथिला और आसपास के युवाओं को उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण, आईटी रोजगार और स्टार्टअप शुरू करने के नए अवसर स्थानीय स्तर पर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि देश की सिलिकॉन वैली ‘बेंगलुरु’ के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र को मिथिला से जोड़ना इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

प्रमुख स्टार्टअप्स व टेक फाउंडर्स को दरभंगा भ्रमण का आमंत्रण

एसटीपीआई बेंगलुरु के निदेशक महादेश वी., वैज्ञानिक-एफ त्रिवेणी एनडी., अपर निदेशक अमित अरोड़ा, उपनिदेशक कुप्पुराज और एसटीपीआई दरभंगा के तकनीकी अधिकारी गौतम कुमार की मौजूदगी में सांसद ने कई प्रमुख उद्यमियों को दरभंगा आमंत्रित किया।

आमंत्रित प्रमुख उद्यमियों में शामिल रहे:

  • अभिषेक छाजेड़ (संस्थापक, इकोपाथ)

  • सुभाष चौधरी (संस्थापक, माय दुकान)

  • विशाल सिंह (सीईओ, फ्रूटेक्स)

  • विशाल कुमार (निदेशक, सिल्करूट सॉल्यूशंस)

  • धनंजय (संस्थापक, रोबोप्रेनर)

  • विशाल मोतिहारी (संस्थापक, यो-लर्न एआई)

  • मौर्या एवं सुरेखा (एमसेंस)

  • निशांत कुमार सिन्हा (सीईओ, व्हिजमाइंड्स सॉल्यूशंस)

  • मनीष प्रकाश (फ्यूचरल डॉट इन), विक्रम (हाइपरमाइंड टेक), बालाजी (इंटेकसिस), संतोष एस. (आरगी इक्विपमेंट्स) तथा रवि राजहंस व कृति (विजय संभव फाउंडेशन)।

डिजिटल इंडिया विजन से मिथिला को जोड़ने का संकल्प

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया के विजन से मिथिला के युवाओं को सीधे जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दरभंगा में कार्यालय स्थापित करने वाले उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव प्रशासनिक और ढांचागत सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़े: PM Surya Ghar Yojana: बनमा ईटहरी में सोलर क्रांति की शुरुआत, 100 से अधिक परिवारों ने किया आवेदन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version