Bihar
Madhepura: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी राहुल सिंह गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Madhepura। जिले के रतवारा थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
Madhepura News: घर में अकेली देखकर घुसा दरिंदा, पीड़िता हुई बेहोश
पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, वे और उनकी पत्नी किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। बच्ची को अकेला पाकर पड़ोसी जिले/थाना क्षेत्र (रुपौली थाना अंतर्गत अझोकोंपा निवासी) का रहने वाला राहुल सिंह जबरन घर में घुस आया और उसके साथ हैवानियत की। इस खौफनाक वारदात के दौरान पीड़िता बदहवास होकर बेहोश हो गई।
यह भी पढ़े: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
Madhepura News: मां के लौटने पर हुआ घटना का खुलासा, 112 पर दी गई सूचना
कुछ समय बाद जब पीड़िता की मां घर वापस लौटी, तो उसने बेटी की हालत देखी। होश में आने के बाद रोती-बिलखती मासूम ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने तुरंत आपातकालीन डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक हिरासत में
मामले की जानकारी देते हुए रतवारा थानाध्यक्ष शुड्डू कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी राहुल सिंह को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़े: Darbhanga में पिपिंग समारोह: 22 एएसआई बने सब इंस्पेक्टर, एसएसपी ने लगाए स्टार