Bihar

Madhepura: सिंहेश्वर में महिला की संदिग्ध मौत: मां ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, पति समेत चार पर केस दर्ज

Published

on

Madhepura। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बुढ़ावे वार्ड संख्या-14 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीया रीना देवी के रूप में हुई है।

घटना के बाद मृतका की मां प्रमिला देवी (निवासी विशनपुर, सहरसा) ने बेटी को जहर देकर मारने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Madhepura News: 15 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी के बाद से चल रहा था विवाद

मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि रीना की शादी करीब 15 साल पहले बुढ़ावे निवासी सिपैत शर्मा के साथ हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि करीब सात वर्ष पूर्व सिपैत शर्मा ने मुन्नी कुमारी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी शादी के बाद से ही रीना और उसकी सौतन के बीच अक्सर अनबन और विवाद होता रहता था, जिसे लेकर पूर्व में कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें भी हुई थीं।

Madhepura: फोन पर मिली जहर देने की सूचना

प्रमिला देवी के अनुसार, घटना के समय रीना के मोबाइल से ही किसी महिला ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि रीना को जहर दे दिया गया है। सूचना मिलते ही जब परिजन आनन-फानन में बुढ़ावे पहुंचे, तो रीना कमरे में जमीन पर बेसुध पड़ी थी और उसकी सांसें चल रही थीं। हालांकि, अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

पति और सौतन समेत चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी

मृतका की मां ने पति सिपैत शर्मा, सौतन मुन्नी कुमारी, सास आभा देवी और देवनारायण शर्मा पर साजिश के तहत जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना मिलने पर सिंहेश्वर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मधेपुरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़े: दरभंगा के वरिष्ठ वैज्ञानिक Dr. Manoj Kumar को मिले दो अंतरराष्ट्रीय सम्मान, मखाना अनुसंधान में दिया अहम योगदान

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version