Latest News

Supaul News: सरायगढ़ के बनैनिया कोसी घाट पर घटित हुई घटना, स्थानीय गोताखोरों ने 5 लोगों को सुरक्षित निकाला, NDRF की टीम मौके पर रवाना

Published

on

Supaul News: बिहार के सुपौल जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। सरायगढ़ प्रखंड के बनैनिया कोसी नदी घाट पर मंगलवार (9 जून) को मजदूरों और किसानों से भरी एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हादसे के वक्त नाव में करीब 20 लोग मौजूद थे, जो अपने खेतों और काम के सिलसिले में नदी पार कर रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बचाई 5 की जान, NDRF ने संभाला मोर्चा: Supaul News

नाव पलटते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर तुरंत नदी में कूदे। स्थानीय गोताखोरों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए नदी में डूब रहे 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सुरक्षित निकाले गए लोगों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।  तेज बहाव के कारण बाकी लापता लोगों को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए NDRF (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम भी घाट पर पहुंच चुकी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लापता लोगों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और वे अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Madhepura News: मधेपुरा में हरी मिर्च की खेती, मुनाफे की मिठास अब बनी घाटे की कड़वाहट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version