Bihar
दरभंगा में हत्या पीड़ितों के परिजनों से मिले Tejashwi Yadav: निष्पक्ष जांच की मांग, बोले- ‘राज्य में सरकार का इकबाल खत्म’
दरभंगा। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने गुरुवार की देर रात दरभंगा पहुंचकर हाल ही में मारे गए स्वर्ण व्यवसायी राहुल साह और मो. फैज के परिजनों से मुलाकात की।
पुलिस ने जेल में बंद रौशन यादव की निर्मम हत्या कर घर का चिराग बुझा दिया।
जब प्रदेश का मुख्यमंत्री संरक्षक की बजाय सरगना की भूमिका में आ जाए तो पुलिस का वीभत्स चेहरा सामने आता है, तब पुलिस कानून के रक्षक ही जगह भक्षक बन जाती है।
बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों को पकड़ने और शराब के… pic.twitter.com/z0nMd5HKR5
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 21, 2026
उन्होंने दोनों पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की और पूरे मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन
तेजस्वी यादव बाकरगंज स्थित स्वर्ण व्यवसायी राहुल साह और पुरानी मुंसिफी निवासी मो. फैज के घर पहुंचे।
-
व्यवसायी संघ ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: महानगर युवा राजद जिलाध्यक्ष राकेश नायक की पहल पर हुई इस मुलाकात में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार उर्फ बबलू और सचिव सुनील गराई ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध और व्यापारियों में व्याप्त असुरक्षा की जानकारी दी।
-
ज्ञापन सौंपा: मो. फैज के पिता मो. असद अहमद ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष को एक मांग पत्र सौंपा।
Tejashwi Yadav ने कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा
परिजनों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में दिनदहाड़े हत्या जैसी संगीन वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग दहशत में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासन का इकबाल पूरी तरह समाप्त हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष ने दोनों परिवारों को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
राजद के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान सांसद संजय यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री ललित यादव, पूर्व विधायक भोला यादव, फराज फातमी, शाहीन, महानगर युवा राजद जिलाध्यक्ष राकेश नायक, अमानुल्लाह खान अल्लन, मुमताज आलम, महताब सिद्दीकी और जावेद अनवर सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।